7 February 2026 Rashifal
    Photo Source - Google

    7 February 2026 Rashifal: राशि चक्र में आप सभी का स्वागत है। आज 7 फरवरी 2026, शनिवार का दिन है और फाल्गुन मास का कृष्ण पक्ष चल रहा है। आज षष्ठी तिथि और चित्रा नक्षत्र है। चंद्रमा कन्या राशि में सुबह से रहेंगे और दोपहर 1:02 बजे के बाद तुला राशि में प्रवेश करेंगे। भगवान सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं।

    अगर आप कोई शुभ काम करने की सोच रहे हैं तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 से 12:57 तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9:51 से 11:13 तक है इसलिए इस समय कोई नया काम शुरू न करें। आज दिशाशूल पूर्व दिशा में है, तो लंबी दूरी की यात्रा पूर्व की ओर करने से बचें।

    मेष राशि-

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक शांति देने वाला है। आपकी मन की टेंशन दूर होगी और परिवार पर ध्यान देने का समय है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी फैसला सोच-समझकर करें। लंबी दूरी की यात्रा आज टालें तो बेहतर होगा। सेहत ठीक रहेगी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आलस्य से बचें और किसी गरीब को भोजन दान करें। आज का शुभ रंग हल्का लाल है।

    वृष राशि-

    वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज तेजी से काम करने का दिन है और परिवार से पूरा सपोर्ट मिलेगा। कहीं दूर से शुभ समाचार आ सकता है लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी भी होगी। व्यापार में थोड़ी सावधानी बरतें क्योंकि नुकसान की संभावना है। धैर्य रखें और किसी गरीब को फल दान करें। आसमानी रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा।

    मिथुन राशि-

    मिथुन राशि वालों के लिए आज मित्रों की मदद से काम बनेंगे। जीवनसाथी से भी अच्छा सहयोग मिलेगा और धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। आपका सम्मान बढ़ेगा लेकिन सेहत पर ध्यान देना होगा। व्यापार से जुड़े काम आसानी से बन जाएंगे। झगड़े से बचें और गौ माता को रोटी खिलाएं। केसरिया रंग आज आपके लिए लकी है।

    कर्क राशि-

    कर्क राशि वालों की कार्य क्षमता आज बढ़ेगी और भाग्य का साथ मिलेगा। किसी से मतभेद हो सकता है इसलिए कम बोलें। लंबी दूरी की यात्रा से बचें और हर काम सावधानी से करें। बिजनेस करने वालों को नुकसान हो सकता है तो सतर्क रहें। किसी गरीब को फल दान करें। सफेद रंग आज आपके लिए शुभ है।

    सिंह राशि-

    सिंह राशि वालों के खर्चे आज बढ़ सकते हैं, लेकिन संतान से सुख मिलेगा। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। रुके हुए काम बनेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बिजनेस में लाभ का योग बन रहा है। नेगेटिव विचारों से बचें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। मरून रंग आज लकी रहेगा।

    कन्या राशि-

    कन्या राशि वालों की धन की स्थिति में सुधार होगा। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। मन में नेगेटिव विचार आ सकते हैं इसलिए अपने व्यवहार में विनम्रता रखें। धार्मिक कार्यों में समय बिताना अच्छा रहेगा। व्यापार में स्थिति मजबूत होगी। जल्दबाजी से बचें और किसी गरीब को फल दान करें। हल्का हरा रंग आज शुभ है।

    तुला राशि-

    तुला राशि वालों को आज मेहनत का फल प्राप्त होगा। रुके हुए काम बनेंगे और धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिवार को अधिक वक्त देना होगा। क्रोध से बचना होगा। व्यापार में निवेश के लिए उत्तम समय है। ईगो से बचें और मां दुर्गा की आरती करें। क्रीम रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा।

    वृश्चिक राशि-

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज रुके हुए काम पूरे करने का दिन है। किसी से विवाद हो सकता है इसलिए संयम रखें। कर्ज लेकर कोई कार्य न करें। सेहत के मामले में सावधान रहना होगा। अपने परिवार की सलाह से फैसले करेंगे तो लाभ होगा। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। कम बोलें और किसी गरीब को भोजन दान करें। नारंगी रंग शुभ है।

    धनु राशि-

    धनु राशि वालों के लिए आज हर काम सावधानी से करने का दिन है। अपने खर्चों को कंट्रोल करें। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार से जुड़े काम बनेंगे। अहंकार से बचें और किसी गरीब को अनाज दान करें। हल्का पीला रंग आज लकी रहेगा।

    मकर राशि-

    मकर राशि वालों को कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कहीं दूर से अच्छी खबर प्राप्त होगी। लोग आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। धन लाभ के प्रयास सफल होंगे। सेहत ठीक रहेगी। व्यापार में खर्चे बढ़ सकते हैं इसलिए खर्चों को कंट्रोल करें। किसी गरीब को आटे का दान करें। सफेद रंग शुभ रहेगा।

    कुंभ राशि-

    कुंभ राशि वालों को अपनी इनकम बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। मन से नेगेटिव विचार दूर होंगे। कार्य क्षेत्र में सफलता का योग है। मेहनत के मार्ग पर चलने से लाभ होगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यापार में फायदा होगा। अहंकार से बचें और किसी गरीब को भोजन दान करें। आसमानी रंग आज शुभ है।

    ये भी पढ़ें- इस मंदिर में दिन में 5 बार रंग बदलता है शिवलिंग, जानिए इसके पीछे का रहस्य

    मीन राशि-

    मीन राशि वालों के लिए धन लाभ का योग बन रहा है। हर काम सोच समझकर करना होगा। धन से संबंधित कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। मित्रों की मदद से आपके कार्य बनेंगे। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। व्यापार में स्थिति बेहतर होगी। खर्चों को कंट्रोल करें और गौ माता को रोटी खिलाएं। हल्का लाल रंग शुभ रहेगा।

    ये भी पढ़ें- 7 प्राचीन शिव मंदिर जहां शिवलिंग को छूना है मना, जानिए क्या है आध्यात्मिक कारण