Aaj ka Rashifal
    Photo Source - Google

    21 January 2026 Rashifal: आज 21 जनवरी 2026, बुधवार का दिन है और माघ मास का शुक्ल पक्ष चल रहा है। तृतीया तिथि के साथ धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 1:58 तक रहेगा, उसके बाद शतवंशा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। चंद्रमा कुंभ राशि में विचरण कर रहे हैं, जबकि भगवान सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं। आज का विजय मुहूर्त दोपहर 2:19 से 3:01 तक रहेगा और राहुकाल दोपहर 12:33 से 1:52 तक है। दिशाशूल उत्तर दिशा में है, इसलिए आज उत्तर दिशा की ओर लंबी यात्रा करने से बचें।

    मेष राशि-

    16 January 2026 Rashifal
    Photo Source – Google

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य के साथ बीतेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मित्रों की सलाह आपके काम बनाने में मददगार साबित होगी। पूरा दिन आप किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि किसी भी बात में अहंकार न दिखाएं। व्यापार करने वाले मेष राशि वालों के लिए स्थिति अनुकूल रहेगी। जल्दबाजी से बचें और क्रीम रंग आपके लिए शुभ रहेगा। उपाय के तौर पर किसी मंदिर में मिश्री का दान करें।

    वृष राशि-

    वृष राशि वालों को आज अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। अच्छी बात यह है, कि पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। पढ़ाई-लिखाई से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे और परिवार से भी सपोर्ट मिलेगा। आलस्य की वजह से कोई काम न छोड़ें क्योंकि व्यापार में नुकसान हो सकता है, इसलिए बहुत सावधान रहें। नेगेटिव विचारों से दूर रहें और सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा। गौ माता को रोटी खिलाएं, यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

    मिथुन राशि-

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धन की स्थिति में सुधार लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी और प्रतियोगिता में भी आप जीत हासिल करेंगे। आपके शत्रु परास्त होंगे और सेहत भी ठीक रहेगी। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। बस क्रोध से बचें और हल्का हरा रंग पहनें। किसी गरीब को फल दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

    14 January 2026 Rashifal
    Photo Source – Google

    कर्क राशि-

    कर्क राशि वालों का आत्मविश्वास आज बढ़ेगा। किसी काम को लेकर नई योजना बनेगी और घर में सुख बढ़ेगा। परिवार की सलाह से काम करेंगे तो लाभ होगा। पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी और व्यापार में भी लाभ का योग है। आलस्य से बचें और केसरिया रंग आपके लिए शुभ रहेगा। किसी गरीब को भोजन दान करें।

    सिंह राशि-

    सिंह राशि वालों को आज भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी और यात्रा से लाभ का योग है। मित्रों के सहयोग से आपके काम बनेंगे। उधार लेनदेन से बचें और व्यापार से जुड़े काम बनेंगे। अहंकार से दूर रहें और मरून रंग पहनें। किसी गरीब को गुड़ दान करना शुभ रहेगा।

    कन्या राशि-

    कन्या राशि वालों के लिए आज हर काम सावधानी से करने का दिन है। जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। अपना व्यवहार विनम्र रखें और लोगों से मिलते समय अहंकार का भाव न दिखाएं। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन व्यापार में स्थिति बेहतर होगी। जल्दबाजी से बचें और हरा रंग शुभ रहेगा। गौ माता को रोटी खिलाएं।

    16 January 2026 Rashifal
    Photo Source – Google

    तुला राशि-

    तुला राशि वालों के रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे। धन लाभ के नए रास्ते बनेंगे, लेकिन अपने खर्चों को कंट्रोल करें। नए लोगों से मुलाकात होगी। उतावलेपन में कोई फैसला न करें। व्यापार में धनागमन होगा। कम बोलें और सफेद रंग पहनें। किसी गरीब को फल दान करना फायदेमंद रहेगा।

    वृश्चिक राशि-

    वृश्चिक राशि वालों को उधार लेनदेन से बचना होगा। दूसरों पर निर्भर न रहें और अपने काम पर ध्यान दें। बिना सोचे-समझे धन खर्च न करें। अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें और लोगों से बहुत ज्यादा आशा न करें। व्यापार में सावधानी से कार्य करें। अहंकार से बचें और केसरिया रंग शुभ रहेगा। किसी गरीब को गुड़ दान करें।

    धनु राशि-

    धनु राशि वालों की मन की टेंशन आज दूर होगी। धन प्राप्ति के मार्ग में आ रही रुकावटें दूर होंगी और बड़े फैसले करने का वक्त है। छोटी-छोटी बातों को लेकर दुखी न हों और अपने काम में मन लगाएं। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। सेहत का ख्याल रखें और हल्का पीला रंग पहनें। किसी गरीब को भोजन दान करें।

    Photo Source – Pinterest

    मकर राशि-

    मकर राशि वालों को परिवार की सलाह से काम करना होगा। सरकार से जुड़े काम बनेंगे और धन लाभ के लिए मेहनत बढ़ाना होगा। अपने मनोबल को ऊंचा रखें और किसी काम में पीछे न रहें। व्यापार में जल्दबाजी में फैसला करने से बचें। नेगेटिविटी से दूर रहें और आसमानी रंग शुभ रहेगा। किसी मंदिर में मिश्री का दान करें।

    कुंभ राशि-

    कुंभ राशि वालों का पराक्रम आज बढ़ेगा और किस्मत आपका साथ देगी। मन की बात कहने में संकोच न करें। लंबी दूरी की यात्रा आज न करें और अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यापार के रुके हुए काम पूरे होंगे। अहंकार से बचें और क्रीम रंग पहनें। गौ माता को सेवा करें।

    ये भी पढ़ें- कब है Basant Panchami 2026? गजकेसरी योग बन रहा इस दिन, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    मीन राशि-

    मीन राशि वालों के प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे। आज धैर्य से कार्य करने का दिन है। नौकरी में उन्नति के रास्ते बनेंगे। कोई काम कल पर न टालें और लोगों से बहस न करें। शांति से अपनी बात रखें। व्यापार में धन संबंधी फैसले सोच-समझकर करें। जल्दबाजी से बचें और नारंगी रंग शुभ रहेगा। किसी गरीब को फल दान करें।

    ये भी पढ़ें- Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि में हर मनोकामना होगी पूरी, जानिए तिथि और पूजा विधि

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।