17 January 2026 Rashifal
    Photo Source - Google

    17 January 2026 Rashifal: आज 17 जनवरी 2026 शनिवार का दिन है और माघ मास का कृष्ण पक्ष चल रहा है। आज चतुर्दशी तिथि है और मूल नक्षत्र सुबह 8:12 तक रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि भगवान सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं।

    अगर आपको कोई शुभ काम करना है, तो अभिजीत मुहूर्त का समय दोपहर 12:10 से 12:52 तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9:53 से 11:1 तक रहेगा इसलिए इस समय में कोई नया काम शुरू करने से बचें। आज दिशाशूल पूर्व दिशा में है, तो पूर्व दिशा की ओर लंबी यात्रा करने से बचना चाहिए।

    14 January 2026 Rashifal
    Photo Source – Google

    मेष राशि-

    आज धैर्य से काम करने का दिन है। परिवार की बातों को इग्नोर न करें और सेहत का खास ध्यान रखें। बिजनेस में खर्चे बढ़ सकते हैं इसलिए जल्दबाजी से बचें। शुभ रंग गेरुआ है और उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    वृष राशि-

    किसी से मतभेद हो सकता है, इसलिए रिश्तों को संभालकर चलें। शिक्षा और प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले सावधानी से करें। व्यापार में जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। शुभ रंग क्रीम है और ओम नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।

    मिथुन राशि-

    परिवार से जुड़े काम पूरे करें और खर्चों को कंट्रोल में रखें। धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे, लेकिन बढ़ते एक्सपेंसिस से सावधान रहें। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। शुभ रंग गुलाबी है और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

    कर्क राशि-

    अपने काम पर फोकस करें और धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। लंबी दूरी की यात्रा और झगड़े से बचें। धैर्य रखें तो व्यापार में स्थिति बेहतर होगी। शुभ रंग सफेद है और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

    सिंह राशि-

    प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होगा और काम में व्यस्तता रहेगी। दोस्तों से मदद मिलेगी और रुका हुआ पैसा वापस आएगा। व्यापार में नए निवेश से बचें। शुभ रंग मरून है और सुंदरकांड का पाठ करें।

    17 December 2025 Rashifal
    Photo Source – Google

    कन्या राशि-

    परिवार की सलाह से फैसले लें तो धन लाभ होगा। काम में चैलेंज आएंगे, लेकिन साहस से सामना करेंगे। किसी से झगड़ा करने से बचें। व्यापार में लाभ का योग है। शुभ रंग हरा है और किसी मंदिर में सुगंधित धूप दान करें।

    तुला राशि-

    करियर पर ध्यान दें और नए लोगों से मुलाकात से उन्नति के रास्ते मिलेंगे। धन आगमन होगा और रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। व्यापार में नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। शुभ रंग क्रीम है और किसी गरीब को भोजन दान करें।

    वृश्चिक राशि-

    खर्चों को कंट्रोल करें और विदेश से जुड़े काम बनेंगे। परिवार का सपोर्ट मिलेगा लेकिन सेहत और वाणी पर ध्यान दें। व्यापार में हर काम सावधानी से करें। शुभ रंग लाल है और किसी गरीब को फल दान करें।

    धनु राशि-

    करियर में मेहनत बढ़ानी होगी और धार्मिक कार्यों में इंटरस्ट बढ़ेगा। परिवार में मतभेद दूर होंगे और संतान से खुशी मिलेगी। व्यापार में तरक्की के मौके हैं। शुभ रंग हल्का हरा है और किसी मंदिर में 1 किलो मिश्री दान करें।

    मकर राशि-

    भाग्य का साथ मिलेगा और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा और प्रॉपर्टी से लाभ का योग है। व्यापार में भी फायदा होगा। शुभ रंग सफेद है और किसी गरीब को भोजन दान करें।

    15 December 2025 Rashifal
    Photo Source – Google

    ये भी पढ़ें- कब है Basant Panchami 2026? गजकेसरी योग बन रहा इस दिन, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    कुंभ राशि-

    विदेश से जुड़े काम बनेंगे और कामकाज में सक्सेस मिलेगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और लंबी यात्रा से बचें। व्यापार में नुकसान पॉसिबल है। शुभ रंग नीला है और पक्षियों को दाना खिलाएं।

    मीन राशि-

    मन की परेशानी दूर होगी और पैसे कमाने के नए रास्ते बनेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं और दोस्तों से मदद मिलेगी। व्यापार की स्थिति में सुधार होगा। शुभ रंग केसरिया है और चीटियों को आटे में गुड़ मिलाकर खिलाएं।

    ये भी पढ़ें- Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि में हर मनोकामना होगी पूरी, जानिए तिथि और पूजा विधि

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।