16 January 2026 Rashifal
    Photo Source - Google

    16 January 2026 Rashifal: आज 16 जनवरी 2026, शुक्रवार का दिन है और हम लेकर आए हैं, आपके लिए पूरे दिन का राशिफल। माघ मास का कृष्ण पक्ष चल रहा है और त्रयोदशी तिथि रात को 10:21 बजे तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। आज मूल नक्षत्र है और चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि भगवान सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं।

    आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल-

    अगर आपको कोई शुभ काम करना है, तो आज का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:10 से 12:52 बजे तक का है। इस समय में किया गया कोई भी काम सफल होता है। वहीं राहुकाल की बात करें तो यह सुबह 11:12 से दोपहर 12:31 तक रहेगा। इस दौरान कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। एक खास बात यह है, कि आज दिशाशूल पश्चिम दिशा में है, इसलिए पश्चिम दिशा की ओर लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें।

    15 January 2026 Rashifal
    Photo Source – Google

    मेष राशि-

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी स्थिति बेहतर होगी और सम्मान में इजाफा होगा। हालांकि छात्रों को पढ़ाई में थोड़ा ज्यादा समय देना होगा। वाणी का प्रयोग सोच समझकर करें क्योंकि एक गलत शब्द भी मुश्किल खड़ी कर सकता है। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और व्यापार की उलझनें सुलझती नजर आएंगी। आज का जरूरी टिप है, कि परिवार को समय दें। केसरिया रंग आपके लिए शुभ रहेगा और किसी गरीब को आटे का दान करें।

    वृष राशि-

    वृष राशि के लोगों के लिए आज परिवार से जुड़ी समस्याओं का हल मिलेगा। अचानक कहीं से धन लाभ होने की संभावना है। अगर आप नौकरी में किसी तरह का बदलाव सोच रहे हैं तो अभी रुकें, यह सही समय नहीं है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी भी फैसले को लेते समय अपने अंतर्मन की आवाज सुनें। व्यापार में लाभ का बढ़िया योग बन रहा है। आज कम बोलें और क्रीम रंग पहनें। गौ माता को रोटी खिलाना शुभ रहेगा।

    मिथुन राशि-

    मिथुन राशि वालों के लिए आज तेजी से काम करने का दिन है। मित्रों की सलाह लें और उनके अनुभव से सीखें। फिलहाल कोई नया कार्य शुरू करने से बचें। कार्यक्षेत्र में ध्यान देने की जरूरत है और अपने खर्चों को कंट्रोल में रखें। कारोबार में लाभ होगा लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। भूरा रंग आपके लिए शुभ है और किसी गरीब को भोजन दान करना लाभदायक रहेगा।

    कर्क राशि-

    कर्क राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ानी होगी। धन लाभ का योग तो बन रहा है, लेकिन उधार लेनदेन से दूर रहें। परिवार के लोगों के साथ संबंध मधुर होंगे और घर में खुशी का माहौल रहेगा। छात्रों को पढ़ाई लिखाई पर फोकस करना चाहिए और दूसरी चीजों में ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। बिजनेस करने वाले लोग आज ज्यादा निवेश बढ़ाने से बचें। कम बोलना आपकी खासियत बनेगी आज। सफेद रंग शुभ है और किसी गरीब को चावल का दान करें।

    सिंह राशि-

    सिंह राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में सफलता का दिन है। आपकी मन की इच्छा पूरी होगी और परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। खर्चों को कंट्रोल में रखें तो बेहतर होगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी और व्यापार में स्थिति बेहतर होगी। बस क्रोध से बचें क्योंकि गुस्से में लिए गए फैसले गलत हो सकते हैं। लाल रंग आपके लिए शुभ है और पक्षियों को दाना खिलाएं।

    Aaj ka Rashifal
    Photo Source – Google

    कन्या राशि-

    कन्या राशि के लोगों के रुके हुए काम आज पूरे होंगे। लोग आपकी बातों से आकर्षित होंगे और समाज में आपका यश बढ़ेगा। ऑफिस में थोड़ा तनाव रह सकता है लेकिन गुस्सा बिल्कुल न करें। छात्रों को अपने मित्रों के चक्कर में अपना काम बिगाड़ने से बचना चाहिए। पढ़ाई पर ध्यान दें और अपने काम पूरे करें। बिजनेस करने वाले लोग हर काम सावधानी से करें। नेगेटिव विचारों से दूर रहें। हरा रंग शुभ है और गौ माता को रोटी खिलाएं।

    तुला राशि-

    तुला राशि वालों के लिए धन लाभ का बढ़िया योग है। मन की परेशानी दूर होगी और करियर में उन्नति के मौके सामने आएंगे। हालांकि अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है तो सतर्क रहें। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। आलस्य से बचें और एक्टिव रहें। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ है और किसी गरीब को आटे का दान करें।

    वृश्चिक राशि-

    वृश्चिक राशि के लोगों को करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन लाभ के अवसर आएंगे और विदेश से संबंधित कार्य फायदा देंगे। स्वभाव में विनम्रता रखें क्योंकि यही आपकी ताकत है। खर्चे बढ़ सकते हैं तो बजट बनाकर चलें। बिजनेस करने वालों के लिए स्थिति मजबूत होगी। ईगो से बचें और सबके साथ अच्छा व्यवहार करें। मरून रंग शुभ है और किसी गरीब को फल दान करें।

    धनु राशि-

    धनु राशि वालों को आज भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। लड़ाई झगड़े से बचें और शांत रहें। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस में शांत रहने का दिन है। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। नेगेटिव विचारों से दूर रहें और पॉजिटिव सोचें। गेरुआ रंग शुभ है और गौ माता को रोटी खिलाएं।

    मकर राशि-

    मकर राशि के लोगों के लिए आज हर काम सावधानी से करने का दिन है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपको खुश कर देगी। मित्रों से मदद मिलेगी। करियर से जुड़े बड़े फैसले अभी टालें। व्यापार में नुकसान की संभावना है तो सावधान रहें। जल्दबाजी से बचें और धैर्य रखें। आसमानी रंग शुभ है और किसी गरीब को भोजन दान करें।

    Aaj Ka Rashifal
    Photo Source – Google

    कुंभ राशि-

    कुंभ राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा। परिवार की टेंशन दूर होगी और घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। धन लाभ का योग बन रहा है। काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी और आप आगे बढ़ेंगे। जीवन में सुख शांति बढ़ेगी। व्यापार में तरक्की होगी। खर्चों को कंट्रोल करें और बेवजह पैसे न उड़ाएं। सफेद रंग शुभ है और किसी गरीब को फल दान करें।

    ये भी पढ़ें- भारत के 1000 साल से पुराने 7 प्रतिष्ठित मंदिर, जानिए क्यों है ये आज भी इतने खास

    मीन राशि-

    मीन राशि के लोगों को किसी लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना चाहिए। उधार लेनदेन से बचें। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकती है। खर्चों को कंट्रोल करना होगा। खानपान सेहत के अनुकूल रखें और हेल्दी खाएं। बिजनेस करने वालों को नुकसान हो सकता है, तो सावधानी बरतें। क्रोध से बचें और शांत रहें। पीला रंग शुभ है और किसी गरीब को भोजन दान करें।

    ये भी पढ़ें- ये रहस्यमयी मंदिर दिन में दो बार हो जाता है गायब, समुद्र खुद करता है भगवान शिव का जलाभिषेक

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।