Copper vs iron
Photo Source - Google

Copper vs Iron: हर किसी के घर में कुकिंग के लिए बर्तन का इस्तेमाल होता है. जिसमें बहुत सी वेराइटी मौजूद है, इन बर्तनों में नॉन स्टिक, स्टील, एल्यूमिनियम, लोहे और तांबे के जैसे बर्तन शामिल हैं। अगर घर में ऐसे बर्तन हो जहां पर खाना लोहे या फिर तांबे के बर्तन बनता है, तो वह हेल्थ के लिए काफी अच्छा है। बूढ़े बुजुर्गों का मानना है कि लोहे या तांबे के बर्तनों में खाने बनाने से भोजन के पोषक तत्व और ज्यादा बढ़ जाते हैं, जो कि शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लोहा या फिर तांबा दोनों बर्तनों में से किस बर्तन में खाना बनाने से ज्यादा फायदा मिलता है, आईए एक्सपर्ट्स की राय जानते हैं-

लोहे के बर्तनों में खाना-

हिंदी वेबसाइट हर ज़िंदगी के मुताबिक, भारत में ऐसे बहुत से गांव हैं, जहां पर आज भी लोहे के बर्तनों में खाना बनाया जाता है। लोहे के बर्तन में खाना बनाने से उसमें मौजूद आयरन शरीर को मिल जाता है, इससे हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार होता है। वही लोहे की कढ़ाई नॉन स्टिक की तरह ही काम करती है, इसी वजह से कम तेल में भी इस पर खाना पकाया जा सकता है। यह सेहत के लिए काफी अच्छा होता है।

खट्टे पदार्थ के साथ लोहा रिएक्ट कर सकता है-

हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि हर रोज लोहे के बर्तन में खाना नहीं बनना चाहिए, क्योंकि ऐसा आप सप्ताह में दो से तीन बार कर सकते हैं। इसके अलावा नींबू, इमली, टमाटर या फिर किसी भी खट्टे पदार्थ के साथ लोहा रिएक्ट कर सकता है. ऐसे में इस तरह के भोजन को आपको दूसरे बर्तन में ही पकाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- RO Water: सावधान! आप भी पीते आरओ का पानी? विटामिन B12 की कमी..

तांबे के बर्तन-

वहीं तांबे के बर्तनों की बात की जाए तो एक्सपर्ट्स का मानना है कि तांबे के बर्तनों में खाना पकाने से भी फायदे होते हैं। कॉपर के गुण शरीर में मौजूद आयरन से मिल जाते हैं, तो इससे लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में इससे पाचन प्रक्रिया भी अच्छी रहती है। तांबे में जीवाणु रोधी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देते हैं। इससे शरीर में कॉलेजोन बूस्ट हो जाता है, जिससे हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। ‌

ये भी पढ़ें- Hair Regrowth: बंद नहीं हो रहा है बालों का झड़ना, ये जूस करेंगे मदद, नए..

ध्यान देने वाली बात यह है कि तांबे के बर्तन में खाना पखाना आपकी बॉडी के लिए फायदेमंद है। इसलिए आप इसमें खाना बना सकते हैं। हालांकि लोहे के बर्तन में खाना पकाना भी सही है लेकिन आप हमेशा ऐसा नहीं कर सकते, इसके साथ आप खट्टे पदार्थ इस पर नहीं पका सकते।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *