The 45-Minute Rule: आज की बिज़ी लाइफ में हम सब यही सोचते हैं, कि जितना ज्यादा काम करेंगे, उतना ज्यादा आगे बढ़ेंगे। लगातार मिटिंग्स, नोटिफिकेशन्स की बाढ़ और एक साथ कई काम निपटाने की कोशिश, यह सब मिलकर हमें थका देते हैं। लेकिन विज्ञान अब एक बिल्कुल अलग बात कह रहा है। हमारा दिमाग लगातार घंटों काम करने के लिए नहीं बना है। वो छोटे-छोटे, तेज़ एकाग्रता के दौर में सबसे बेहतर काम करता है और उसके बाद थोड़े आराम में। इसी सोच पर आधारित है “45 मिनट का फोकस ब्लॉग” यानी 45 मिनट पूरे ध्यान से काम करो, फिर 10 से 15 मिनट का आराम लो।
विज्ञान क्या कहता है?
2022 में एक बड़े शोध में 20 से ज्यादा अध्ययनों और करीब 2,300 लोगों के डाटा का विश्लेषण किया गया। नतीजा यह निकला, कि छोटे-छोटे ब्रेक्स लेने से थकान काफी कम होती है और दिमाग की चौकसी बढ़ती है। इसके अलावा प्रोडक्टिविटी ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डेस्क टाइम ने 50 लाख से ज्यादा डेली लॉग्स खंगाले और पाया, कि सबसे ज्यादा प्रोडक्टिव लोग 52 मिनट काम करके 17 मिनट का ब्रेक लेते थे। यह रिदम लगभग 45 मिनट के उस नेचुरल साइकल से मेल खाती है, जिसे तंत्रिका वैज्ञानिकों द्वारा अल्ट्राडियन लय कहते हैं, यानी हमारे शरीर और दिमाग की ऊर्जा का प्राकृतिक उतार-चढ़ाव।
45 मिनट का जादू क्यों काम करता है?
जब आप जानते हैं, कि सिर्फ 45 मिनट फोकस करना है, तो दिमाग उसे मैनेजेबल मानता है। यही वजह है, कि काम टालने की आदत कम हो जाती है और आप जल्दी “ज़ोन” में आ जाते हैं। वहीं ब्रेक के दौरान दिमाग का वो हिस्सा एक्टिव होता है, जो आइड को जोड़ता और सुलझाता है। इसीलिए अक्सर सबसे अच्छे विचार चाय की चुस्की के दौरान या थोड़ी देर टहलने पर आते हैं, स्क्रीन घूरते वक्त नहीं। लेकिन 2023 में हुए एक शोध ने यह भी बताया, कि अगर ब्रेक के दौरान आप फोन स्क्रोल करते रहे, तो वो ब्रेक बेकार है। असली आराम के लिए थोड़ा हिलना-डुलना और दिमाग को स्क्रीन से दूर रखना ज़रूरी है।
सिर्फ प्रोडक्टिविटी नहीं, एनर्जी भी बचती है-
यह तरीका सिर्फ ज्यादा काम करने के लिए नहीं है। यह आपकी ऊर्जा बचाने का तरीका है। जो लोग कई जिम्मेदारियां एक साथ निभाते हैं, उनके लिए यह दिन की शुरुआत से लेकर शाम तक खुद को तरोताज़ा रखने में मदद करती है। दिमाग की इंटरवल ट्रेनिंग की तरह इसे सोचिए, पूरी ताकत लगाएं, फिर रिकवर करें। नतीजा सिर्फ बेहतर काम नहीं, बल्कि अच्छा मूड और कम थकान भी है।
ये भी पढ़ें- क्या आपका दोस्त सच में है भरोसेमंद? चाणक्य का ये टेस्ट बता देगा सच्चाई
कैसे शुरू करें?
शुरुआत बेहद आसान है। काम बैठने से पहले तय करें, कि इन 45 मिनटों में सिर्फ एक काम करना है। टाइमर लगाएं और उस दौरान मैसेज और बाकी टैब्स बंद रखें। ब्रेक में उठें, पानी पिएं, बाहर झांकें। हर 3-4 साइकल के बाद 20 से 30 मिनट का लंबा आराम लें। कोई जादुई संख्या नहीं है, कोई 40 मिनट में बेस्ट होता है, कोई 50 में। लेकिन असली बात यह है, कि काम और आराम के बीच की लय को समझो और उसे जीओ। ज्यादा घंटे नहीं, सही रिद यही है, असली प्रोडक्टिविटी का राज़।
ये भी पढ़ें- Pro Kitchen Tips: जेब पर बढ़ रहा है बोझ? इन आसान तरकीबों से रसोई का खर्च करो आधा



