Mainpuri Bank Case: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सामान्य ATM बैलेंस चेक अचानक हैरानी में बदल गया। एक महिला के खाते में अचानक करीब 10 करोड़ रुपये दिखने लगे, जिससे पूरा परिवार शॉक में आ गया। यह घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और बैंकिंग सिस्टम की सटीकता पर सवाल खड़े कर रही है।
ATM चेक करते ही उड़ गए होश-
महिला का खाता Bank of India की शाखा में है। परिवार के अनुसार, खाते में ₹9,99,49,586 की भारी रकम अचानक दिखाई दी। महिला के बेटे अरुण कुमार ने बताया, कि वह ATM पर PIN जनरेट करने और बैलेंस चेक करने गया था, लेकिन स्क्रीन पर इतनी बड़ी रकम देखकर वह दंग रह गया।
अरुण ने कहा, “मैंने बैलेंस चेक किया, तो करीब 9-10 करोड़ रुपये दिख रहे थे। हमें नहीं पता ये पैसा कहां से आया है।” इस घटना के बाद परिवार पूरी तरह असमंजस में है।
ईमानदारी की मिसाल बना परिवार-
महिला सीता ने साफ कहा, कि उन्हें इस पैसे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, “ये पैसा जिसका भी है, वह वापस ले जाए। हमें नहीं पता ये कैसे आया।” उनके पति फरजान, जो खेती-बाड़ी करके परिवार चलाते हैं, ने भी यही बात दोहराई। उन्होंने कहा, कि उनका इस रकम पर कोई हक नहीं है और बैंक खुलते ही वे इस मामले को स्पष्ट करने जाएंगे।
वीडियो वायरल, बैंक ने बताया तकनीकी गड़बड़ी-
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ बैंकिंग सिस्टम की खामियों पर सवाल उठा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Delhi में यहां बनेगा 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर, घंटो के जाम से मिलेगी राहत, जानिए रुट
वहीं बैंक अधिकारियों ने इसे “technical error” बताया है। सुल्तानगंज शाखा के मैनेजर के अनुसार, महिला का पहले से एक लोन अकाउंट था और संभव है, कि उसी से जुड़ी किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह रकम दिखाई दी हो।
बैंकिंग सिस्टम पर उठे सवाल-
इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है, कि क्या हमारे बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित और सटीक हैं? अगर एक आम व्यक्ति के खाते में इतनी बड़ी रकम अचानक दिख सकती है, तो यह एक गंभीर चिंता का विषय बन जाता है।
ये भी पढ़ें- Instagram Live बन गया ज़िंदगी का आखिरी पल, 22 साल के युवक की हुई दर्दनाक मौत



