Monalisa
    Photo Source - X

    Monalisa: प्रयागराज का महाकुंभ मेला हमेशा से आस्था और अध्यात्म का केंद्र रहा है, लेकिन इस बार यह एक युवा लड़की के लिए किस्मत का दरवाजा बन गया। मध्य प्रदेश के एक छोटे से जिले से आई 16 वर्षीय मोनालिसा भोसले की कहानी आज पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। महाकुंभ मेले में जहां लाखों श्रद्धालु पवित्र गंगा में स्नान के लिए आते हैं, वहीं कई लोग अपनी रोजी-रोटी के लिए भी पहुंचते हैं।

    मोनालिसा भी इन्हीं में से एक थीं, जो मेले में माला बेचने आई थीं। लेकिन उनकी असाधारण सुंदरता और आकर्षक व्यक्तित्व ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

    Monalisa पर फिल्म निर्देशकों की नजर-

    मेले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ मोनालिसा की मुलाकात ने एक नई बहस छेड़ दी। महिलाओं के लिए सम्मान और मर्यादा की सीमाओं पर चर्चा शुरू हो गई। उनके वीडियोज ने लोगों को इतना प्रभावित किया कि वह रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता ने मोनालिसा को फिल्म निर्देशकों की नजर में ला दिया।

    Monalisa द डायरी ऑफ मणिपुर में-

    अब उन्हें फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में काम करने का मौका मिला है। फिल्म के निर्देशक संजय मिश्रा, जिन्होंने 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' जैसी फिल्म बनाई है, खुद मोनालिसा के घर गए और उन्हें फिल्म ऑफर की। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू होगी।

    लोकप्रियता का दूसरा पहलू-

    हालांकि इस अचानक मिली शोहरत का एक दूसरा पहलू भी है। लाखों लाइक्स और रीशेयर्स के बाद मोनालिसा को अपनी निजता की चिंता सताने लगी। इतनी बड़ी स्टारडम के बाद आम लोगों और मेले से बचने के लिए वह महेश्वर स्थित अपने घर लौट गईं।

    ये भी पढ़ें- Surajkund Mela 2025: डेट से लेकर ऑनलाइन टिकट बुकिंग तक, जानिए हर जरूरी अपडेट

    महाकुंभ की विशेष पहचान-

    इस साल के महाकुंभ में कई विशेष व्यक्तित्व सामने आए, जैसे IITian बाबा और एम्बेसडर बाबा, लेकिन मोनालिसा की कहानी ने एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। एक साधारण परिवार की लड़की का इस तरह से सुर्खियों में आना दर्शाता है कि प्रतिभा और खूबसूरती को पहचान मिलने में देर नहीं लगती।

    ये भी पढ़ें- बीच हवा प्लेन हाईजैक! मुंबई एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, यहां जानें पूरा मामला