LPG New Rules 2026: देश में ईंधन की किल्लत और आयात पर बढ़ते दबाव के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू गैस के इस्तेमाल को लेकर नियमों को काफी कड़ा कर दिया है। अब घर में सिलेंडर रखना तो दूर, एक से ज्यादा कनेक्शन रखना भी कानूनी अपराध बन सकता है। अगर आप सोचते हैं, कि ज्यादा सिलेंडर जमा करने में क्या बुराई है, तो यह खबर ध्यान से पढ़िए, क्योंकि अब इसकी सजा 7 साल की जेल तक हो सकती है।
दो से ज्यादा सिलेंडर रखे तो समझो जेल पक्की-
सरकारी नियमों के मुताबिक, एक घरेलू उपभोक्ता के पास अधिकतम दो LPG सिलेंडर यानी 14.2 किलो वाले रखने की अनुमति है। अगर घर में 40 किलो से ज्यादा LPG बिना सरकारी अनुमति के पाई गई, तो इसे जमाखोरी माना जाएगा। आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 7 के तहत दोषी पाए जाने पर सरकार सभी अतिरिक्त सिलेंडर जब्त कर सकती है और आपका गैस कनेक्शन हमेशा के लिए रद्द किया जा सकता है। साथ ही 7 साल तक की कैद का भी प्रावधान है।
PNG और LPG दोनों रखे तो होगी कार्रवाई-
मार्च 2026 में पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक और बड़ा बदलाव किया। अब जिन घरों में पाइपलाइन गैस यानी PNG का कनेक्शन है वे LPG सिलेंडर नहीं रख सकते। अगर आपके घर में PNG है और फिर भी LPG सिलेंडर चल रहा है, तो यह गैरकानूनी है। सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं से अपील की है, कि वे खुद अपना LPG कनेक्शन जमा कर दें। अगर आप स्वेच्छा से कनेक्शन सरेंडर करते हैं, तो कोई जुर्माना नहीं लगेगा। लेकिन अगर जांच के दौरान दोनों कनेक्शन एक साथ मिले, तो कानूनी कार्रवाई तय है।
गैस की कालाबाजारी रोकने में आप भी निभाएं भूमिका-
सरकार अकेले इस समस्या से नहीं लड़ सकती, इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। अगर आपके मोहल्ले या इलाके में कहीं बड़ी संख्या में सिलेंडर जमा होते दिख रहे हैं तो चुप मत बैठिए। LPG आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1906 पर सीधे शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, स्थानीय थाने या तहसील कार्यालय में भी लिखित शिकायत दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें- गंगा में नाव पर बैठकर खाई चिकन बिरयानी और जूठन…, 14 मुस्लिम गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
गरीबों तक गैस पहुंचाने के लिए उठाए कड़े कदम-
सरकार ने यह सख्त कदम इसलिए उठाए हैं, जिससे ऊर्जा संसाधनों की कमी के इस दौर में गैस जरूरतमंदों और गरीब परिवारों तक पहुँच सके। अगर संपन्न घरों में PNG के बावजूद LPG सिलेंडर जमा होते रहे तो असली जरूरतमंद इससे वंचित रह जाएंगे। इसलिए अगर आपके घर में PNG है तो LPG कनेक्शन तुरंत सरेंडर करें और कानूनी परेशानी से बचें।
ये भी पढ़ें- New Flight Rules: अब हवाई सफर में 60% सीटें मुफ्त और परिवार बैठेगा साथ, जानिए नए नियम



