Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: संसद परिसर में बुधवार को एक बड़ा राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया। BJP सांसद और अभिनेत्री Kangana Ranaut ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर जमकर निशाना साधा और उन्हें सीधे टपोरी कह दिया। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
Kangana ने क्या कहा?
संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए Kangana Ranaut ने कहा, “हम महिलाओं को उन्हें देखकर बहुत ज्यादा असहज महसूस होता है। एकदम जैसे टपोरी की तरह आते हैं। किसी को भी अरे तू, ऐसे करके तू-तड़ाक करते हैं। कोई इंटरव्यू दे रहा हो, तो उसमें हूटिंग कॉल्स करते हैं।” उन्होंने यह भी कहा, कि Rahul Gandhi को अपनी बहन और वायनाड सांसद Priyanka Gandhi Vadra का आचरण और व्यवहार देखना चाहिए, जो बहुत अच्छा है। Kangana ने कहा, “Rahul Gandhi खुद एक शर्म हैं।”
#WATCH Delhi: On the letter to the public by 84 former bureaucrats, 116 veterans and former lawyers on Congress MP and LoP Rahul Gandhi, BJP MP Kangana Ranaut says, "…It is very uncomfortable the way he conducts himself, he should see the conduct and behaviour of his sister,… pic.twitter.com/KsFOVeDKGm
— ANI (@ANI) March 18, 2026
क्या है पूरा विवाद?
यह सारा मामला 12 मार्च की एक घटना से जुड़ा है। उस दिन बजट सत्र के दौरान Rahul Gandhi को संसद के मकर द्वार के प्रवेश पर अपने सहयोगियों के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए चाय और नाश्ता करते देखा गया। इस घटना को लेकर 84 पूर्व नौकरशाहों, 116 पूर्व सैन्य अधिकारियों और चार वकीलों ने एक खुला पत्र लिखकर Rahul Gandhi से माफी की मांग की है।
पूर्व अधिकारियों ने क्या कहा?
पूर्व जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक SP Vaid की अगुआई में इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों ने कहा, कि 12 मार्च की घटना गहरी चिंता पैदा करती है और संसदीय अनुशासन की जानबूझकर अनदेखी दिखाती है। SP Vaid ने कहा, कि Rahul Gandhi का संसद में व्यवहार नेता प्रतिपक्ष जैसे जिम्मेदार पद के अनुरूप नहीं है।
ये भी पढ़ें- 13 साल कोमा में रहने के बाद क्या संभव है अंगदान? Harish Rana के मामले में डॉक्टरों ने दिया ये जवाब
उनके अनुसार, संसद की सीढ़ियों पर नारेबाजी के बीच बैठकर चाय पीना एक जिम्मेदार विपक्षी नेता की छवि को नुकसान पहुंचाता है और अहंकार तथा विशेषाधिकार की भावना को दर्शाता है। उन्होंने मांग की, कि Rahul Gandhi माफी मांगें और एक जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएं। कांग्रेस की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा।
ये भी पढ़ें- 65 साल के इंजीनियर का Rocket Stove, LPG से सस्ता, धुआं कम और जल्दी पकता है खाना



