Gurugram Faridabad Metro: हरियाणा के लोगों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। Haryana Mass Rapid Transport Corporation (HMRTC) ने गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले नए Namo Bharat Corridor पर 18 नए मेट्रो स्टेशनों के निर्माण का प्रस्ताव रखा है। इस योजना से न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि लाखों दैनिक यात्रियों की लाइफस्टाइल भी बेहतर होने की उम्मीद है।
फरीदाबाद और गुरुग्राम में बनेंगे नए स्टेशन-
इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 18 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें से 10 स्टेशन फरीदाबाद में और 8 स्टेशन गुरुग्राम में प्रस्तावित हैं। यह संतुलित विकास दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। खास बात यह है, कि यह कॉरिडोर उन इलाकों तक भी पहुंच बनाएगा, जहां अभी तक मेट्रो की सुविधा नहीं है।
64 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर, सफर होगा और तेज-
गुरुग्राम से फरीदाबाद तक बनने वाली यह RRTS लाइन करीब 64 किलोमीटर लंबी होगी। इसका एक बड़ा हिस्सा यानी लगभग 52 किलोमीटर गुरुग्राम में और बाकी 12 किलोमीटर उत्तर प्रदेश में फैला होगा। इस प्रोजेक्ट में वही मॉडल अपनाया जाएगा, जो Delhi-Meerut RRTS में इस्तेमाल किया गया है। यानी मेट्रो और Namo Bharat ट्रेनें एक ही ट्रैक और इंफ्रास्ट्रक्चर पर चलेंगी, जिससे ऑपरेशन ज्यादा efficient और cost-effective होगा।
दिल्ली मेट्रो से बेहतर कनेक्टिविटी-
इस नई लाइन को मौजूदा Delhi Metro नेटवर्क से भी जोड़ा जाएगा। खास तौर पर Millennium City Centre Metro Station पर एक बड़ा इंटरचेंज बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को एक ही जगह पर मेट्रो और RRTS के बीच आसानी से बदलने की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा, सेक्टर 61 में भी एक महत्वपूर्ण इंटरचेंज प्लान किया गया है, जहां Namo Bharat स्टेशन को सेक्टर 56 से पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो लाइन से जोड़ा जाएगा। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच seamless connectivity मिलेगी और ट्रैवल टाइम काफी कम हो जाएगा।
रोज़मर्रा के सफर में आएगा बड़ा बदलाव-
इस नई सेमी-हाई स्पीड ट्रांजिट लाइन के आने से रोज़ ऑफिस जाने वाले लोगों, छात्रों और बिज़नेस ट्रैवलर्स को काफी फायदा मिलेगा। ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और सफर पहले से ज्यादा आरामदायक और समय बचाने वाला होगा। साथ ही, यह प्रोजेक्ट पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर है, क्योंकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Faridabad में कलेक्टर रेट में हुई 40% तक की बढ़ोतरी, जानिए कौन से इलाके हुए सबसे महंगे
InnoMetro 2026 में दिखेगा भविष्य का ट्रांसपोर्ट-
शहरी रेल सिस्टम के इस नए दौर को और करीब से समझने का मौका मिलेगा InnoMetro 2026 में, जो 21-22 मई 2026 को Bharat Mandapam में आयोजित होगा। यहां AI और नई टेक्नोलॉजी के जरिए sustainable urban mobility के भविष्य को शोकेस किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- FSSAI ने किया बड़ा बदलाव, खाने के लाइसेंस को हर साल रिन्यूअल की झंझट खत्म, लेकिन..



