Delhi Traffic Advisory
    Photo Source - Google

    Delhi Traffic Advisory: AI India Summit 2026 की रौनक अभी थमी भी नहीं थी, कि दिल्लीवालों के लिए एक और बड़ी खबर सामने आ गई है। अगर आप रोज़ाना लुटियंस दिल्ली के रास्तों से गुज़रते हैं, तो यह खबर आपके रोज़ के सफर को पूरी तरह बदल सकती है। दरअसल हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइज़री जारी करते हुए साफ कर दिया है, कि पंडित पंत मार्ग अब करीब 12 महीनों यानी पूरे एक साल के लिए बंद रहेगा।

    सड़क क्यों बंद हो रही है?

    इस सड़क को बंद करने के पीछे वजह है, दिल्ली मेट्रो का एक नया अंडरग्राउंड स्टेशन, युगे युगीन भारत मेट्रो स्टेशन। इसी के निर्माण कार्य की वजह से पंडित पंत मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह रोकनी पड़ेगी। दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में बताया, कि यह 23 फरवरी 2026 से लागू हो चुकी है और लगभग 12 महीनों तक जारी रहेगी।

    Delhi Traffic Advisory: अब किस रास्ते से निकलें?

    दिल्ली पुलिस ने गोल डाक खाना की तरफ से पंडित पंत मार्ग आने वाले वाहनों को डॉ. बिशम्बर दास मार्ग होते हुए गुरुद्वारा रकाबगंज रोड और फिर चर्च लेन से चर्च रोड की तरफ जाने की सलाह दी है। वहीं चर्च रोड से आने वाले लोग गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, तालकटोरा रोड वाले रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। भीड़ कम करने के लिए पुलिस ने संसद मार्ग, पटेल चौक, अशोका रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग और महादेव रोड जैसे वैकल्पिक रास्ते भी सुझाए हैं।

    हवाई अड्डे या रेलवे स्टेशन जाना है तो पहले से करें तैयारी-

    जिन लोगों को बस अड्डे, रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे की तरफ जाना है, उनके लिए दिल्ली पुलिस की खास हिदायत है, कि वे पहले से यात्रा की योजना बनाएं और घर से थोड़ा जल्दी निकलें। इस रास्ते पर पाबंदियों की वजह से देरी हो सकती है, इसलिए आखिरी वक्त की भागदौड़ से बचना ही समझदारी है।

    ये भी पढ़ें- Dwarka Expressway के पास बनेगी दिल्ली की सबसे लंबी ट्विन ट्यूब टनल, लेकिन खतरे में हैं 1,500 पेड़

    सार्वजनिक परिवहन अपनाएं-

    दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है, कि वह इस दौरान सफर के लिए जितना हो सके मेट्रो और बसों का इस्तेमाल करें। यह निर्माण कार्य दिल्लीवालों के बेहतर भविष्य के लिए है, इसलिए थोड़ी असुविधा को मिलकर सहना ज़रूरी है।

    ये भी पढ़ें- Cash देने पर वसूला जाएगा दोगुना Toll? सिर्फ FASTag और UPI से होगा भुगतान, जानिए कब होगा लागू

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।