Arvind Kejriwal
    Photo Source - Google

    Arvind Kejriwal: शुक्रवार की शाम को अरविंद केजरीवाल ने अपने सांसदों को घर बुलाया था। इरादा था, बात करना, मनाना, रास्ता निकालना। लेकिन यह मीटिंग कभी हुई ही नहीं। क्योंकि जब तक केजरीवाल ने मीटिंग का बुलावा भेजा, तब तक राघव चड्ढा और उनके साथी सांसद अपना ऐलान कर चुके थे। जानकारी के अनुसार, ये सांसद गुरुवार की सुबह ही AAP छोड़ने और BJP में जाने का मन बना चुके थे। केजरीवाल को इसकी भनक तक नहीं थी।

    Arvind Kejriwal ने दिया था बड़ा ऑफर-

    सूत्रों के अनुसार केजरीवाल ने सांसदों को संदेश भेजा था, कि अगर उन्हें पार्टी में किसी बात से परेशानी है, तो वे पद छोड़ दें, अगले चुनाव में टिकट ज़रूर मिलेगा। छह में से कम से कम पांच को टिकट देने का वादा किया गया था। लेकिन जब यह ऑफर पहुंचा तब तक सांसद अपना दिल और दस्तावेज़ दोनों BJP को सौंप चुके थे।

    राघव चड्ढा ने कैसे जोड़ा यह गठबंधन?

    सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में सभी सांसदों ने अलग-अलग व्यक्तिगत रूप से AAP छोड़ने का फैसला किया था लेकिन एक समूह के रूप में एक साथ जाने की योजना नहीं बनाई थी। असली मोड़ तब आया जब AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता के पद से हटाकर अशोक मित्तल को नियुक्त किया। इसके बाद चड्ढा ने बाकी सांसदों से संपर्क किया और एक साथ पाला बदलने की रणनीति बनाई। और दिलचस्प बात अशोक मित्तल जिन्हें चड्ढा की जगह दी गई थी, वे भी साथ चले गए।

    एक और संयोग-

    एक और बड़ा संयोग सामने आया, जिस दिन मित्तल AAP छोड़ रहे थे, उसी दिन केजरीवाल एक साल बाद मित्तल के घर से निकलकर अपने नए घर में शिफ्ट हुए। यह राजनीतिक विडंबना किसी फिल्म के सीन जैसी है।

    AAP का आरोप-

    AAP नेताओं ने BJP पर “ऑपरेशन लोटस” चलाने का आरोप लगाया और कहा, कि यह पंजाब में AAP सरकार के अच्छे काम को रोकने की साज़िश है। BJP ने सांसदों का गर्मजोशी से स्वागत किया और पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने उन्हें मिठाई खिलाई।

    ये भी पढ़ें- क्या Raghav Chadha के दल-बदलने के बारे AAP को पहले ही थी जानकारी? तभी अशोक मित्तल को दी जगह

    14 साल की पार्टी का सबसे बड़ा झटका-

    AAP की स्थापना 2012 में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुई थी। आज 14 साल बाद यह पार्टी अपने सबसे बड़े संकट में है, राज्यसभा में 10 में से 7 सांसद एक झटके में चले गए और पार्टी की संसदीय ताकत सिमटकर 3 रह गई।

    ये भी पढ़ें- Raghav Chadha क्यों हुए BJP में शामिल? खुद बताया कारण

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।