Rakhi Sawant
    Photo Source - X

    Rakhi Sawant: राखी सावंत हमेशा से अपनी चटपटी खबरों और विवादों से सुर्खियों में रहती हैं, अब फिर एक बार अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने खुलासा किया, कि उन्हें पाकिस्तान से कई शादी के प्रस्ताव मिल रहे हैं। उनका कहना है, कि जब उन्होंने पाकिस्तान का दौरा किया, तो वहां के लोगों ने उनके पिछले पति के साथ समस्याओं के बारे में सुना और उनसे सहानुभूति जताई।

    प्यार और शांति(Rakhi Sawant)-

    न्यूज़18 के मुताबिक, राखी ने कहा, कि शादी के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बीच शांति का काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा, इंडियंस और पाकिस्तानियों को एक दूसरे के बिना जीना नहीं आता। मैं पाकिस्तान के लोगों से प्यार करती हूं और वहां मेरे कई फैंस हैं। ये उनकी सोच है, कि प्यार और रिश्तों के जरिए दो देशों के बीच की दूरियों को कम किया जा सकता है।

    डोडी खान-

    राखी ने अपने संभावित पति डोडी खान के बारे में खुलासा किया। डोडी एक अभिनेता और पुलिस अधिकारी हैं। राखी ने कहा, शादी पाकिस्तान में इस्लामिक रीतियों के साथ होगी। रिसेप्शन भारत में होगा और हमारे हनीमून का प्लान स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड जाने का है। हम दुबई में बसने की योजना बना रहे हैं।”

    पिछली शादियों की कहानी-

    अगर राखी सावंत डोडी खान से शादी करती हैं, तो यह उनकी तीसरी शादी होगी। उन्होंने पहले आदिल खान दुर्रानी से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता 2023 में टूट गया। राखी ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें उनके extramarital affairs का भी जिक्र था। इसके चलते आदिल को 7 फरवरी, 2023 को राखी के घर से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पांच महीने जेल में बिताने के बाद रिहा किया गया था।

    ये भी पढ़ें- Mamta Kulkarni के महामंडलेश्वर बनने पर उठाए अखाड़े की कथावाचक ने सवाल, कहा वह लायक नहीं..

    रितेश राज सिंह-

    इससे पहले उन्होंने रितेश राज सिंह के साथ भी शादी की थी। दोनों बिग बॉस 15 में एक साथ नजर आए थे, लेकिन शो खत्म होने के बाद उनका रिश्ता भी ज्यादा समय नहीं चला। राखी ने उस समय अपने फैंस को बताया था, “मैं आपको बताना चाहती हूँ, कि रितेश और मैंने अलग होने का फैसला लिया है। बिग बॉस शो के बाद बहुत कुछ हुआ, और मुझे कुछ चीजों के बारे में पता नहीं था, जो मेरे नियंत्रण से बाहर थीं। हमने अपने मतभेदों को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन हमारे लिए अलग होना बेहतर है।”

    ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan: जानें कैसे एक गलती की वजह से महराष्ट्र सरकार देगी शाहरुख खान को 9 करोड़ रुपए

    एक नई शुरुआत की ओर-

    राखी का कहना है, कि वे अब एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रही हैं। उनके पिछले रिश्तों में खटास जरूर थी, लेकिन अब वे एक नई राह पर चलने को तैयार हैं। दुल्हा डोडी खान से शादी करने का उनका सपना एक नए और सुखद जीवन की ओर इशारा करता है।