Tripti Dimri
    Photo Source - Twitter

    Tripti Dimri: सोमवार की शाम को कुछ समय पहले रिलिज़ हुई, फिल्म एनिमल से फेमस होने वाली एक्ट्रेस त्रिप्ति डिमरी को जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। दरअसल वह इस आयोजन में शामिल नहीं हुईं और उनकी अनुपस्थिति ने उन्हें खतरे में डाल दिया। दरअसल बात यह है कि त्रिप्ति को एक कार्यक्रम फिक्की, जो एफएलओ की महिलाओं द्वारा आयोजित किया गया था, उसमें शामिल होना था। लेकिन वह इस कार्यक्रम में नहीं आईं। जिससे वहां मौजूद लोगों में गुस्सा भर गया। इसके चलते लोग उनकी आने वाली फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और त्रिप्ति दोनों के बहिष्कार की मांग करने लगे।

    5.5 लाख रुपए की फीस (Tripti Dimri)-

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो, इस कार्यकम में शामिल होने के लिए उन्होंने 5.5 लाख रुपए की फीस ली थी, आयोजन में मौजूद महिला का कहना है, कि उनसे कहा गया, कि अगले पांच मिनट में त्रिप्ति वहां पहुंच जाएंगी। लेकिन आखिरकार वह नहीं आई। इसके बाद आयोजकों ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा, कि वह अपने काम को पूरा करने में सफल नहीं रहीं, इसके लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके इस धोखे के लिए जयपुर को उनका बहिष्कार करना चाहिए।

    फिल्म का बहिष्कार (Tripti Dimri)-

    इसके साथ ही एक वाय़रल हो रहे वीडियो में एक महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, कि उनका और उनकी फिल्म का बहिष्कार करना चाहिए। यह सेलेब्रेटिज़ वादा करके गायब हो जाते हैं, वहीं एक अन्य महिला का कहना है कि वह इतनी भी फेमस नहीं हैं, हम तो जानते भी नहीं। हम यह देखने आए थे, कि आखिर वह हैं कौन? वह सैलिब्रिटी बनने के लायक नहीं है। इसके साथ ही वीडियो में महिला को त्रिप्ति के पोस्टर पर कालिख पोतते हुए देखा जा सकता है, वहीं एक महिला कह रही है, कि मुंह काला करो इसका।

    ये भी पढ़ें- Laapataa Ladies हुई ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, तो छिड़ा इंटरनेट पर बवाल, यहां जानें क्यों

    कानूनी कार्यवाही-

    इसके साथ ही आयोजकों का कहना है कि, पूरे जयपुर को त्रिप्ति का बहिष्कार करना चाहिए, उनके खिलाफ हम कानूनी कार्यवाही करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने आधी रकम ट्रांसफर कर दी है, पांच मिनट का कहने पर मैंने पूरी ट्रांसफर नहीं। हमारी डील 5.5 लाख रुपए में डन हुई थी। समय बदलने और पैसे लेने के बाद उन्होंने हमारा अपमान किया है। उनकी फिल्मों का जयपुर को बहिष्कार करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि त्रिप्ति और राजकुमार राव की फिल्म इसी महीने 11 अक्टूबर को रिलिज़ होने वाली है। हालांकि इसके बाद फिल्म के प्रचार पर असर पड़ सकता है।

    ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor नहीं आएंगे धूम 4 में नज़र, फेक खबरें फैल…