Ranbir Kapoor
    Photo Source - Twitter

    Ranbir Kapoor: 28 सितंबर को बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर का बर्थडे था, जिसके बाद से यह चर्चाएं तेज़ हो गई की रणबीर कपूर धूम की फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट यानी की धूम-4 में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और साथ ही उन्होंने इस फिल्म के लिए हामी भी भर दी है। लेकिन आदित्य चौपड़ा जिनकी यह फिल्म हैं, उनके करीबी का कहना है कि यह खबरें पूरी तरह से गलत हैं और रणबीर इस फिल्म का हिस्सा होंगे इसे लेकर कोई बाद सामने नहीं आई है।

    कहानी को लेकर कोई बात नहीं (Ranbir Kapoor)-

    टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य चौपड़ा के करीबी से बातचीत करने पर पता चला, कि रणबीर कपूर से धूम-4 की कहानी को लेकर किसी भी बारे में कोई बात नहीं हुई है। अकेले इस बारे में की, इसमें कौन अभिनय करेगा। आदित्य धूम 4 पर तब तक आगे बढ़ने की जल्दी में नहीं है, जब तक की कोई ऐसी कहानी ना मिल जाए जो उन्हें अट्रैक्ट करें। उन्हें काफी अच्छी लगे। इस समय उनका ध्यान फिल्म की कहानी क्या होनी चाहिए, इस पर है। इसके लिए एक्टर्स कौन से होंगे इसके बारे में अभी तक कोई भी विचार नहीं किया गया है। हालांकि जब भी यह बनेगी तो, इसे इसके मूल कलाकारों के साथ ही बनाया जाएगा।

    रणबीर कपूर के करीबी दोस्त-

    टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर के करीबी दोस्त का भी कहना है, कि वह किसी भी और की फ्रेंचाइजी में काम नहीं करेंगे, बिल्कुल नहीं। एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया की धूम 4 की स्क्रिप्ट आईआरएस द्वारा विजय कृष्ण आचार्य के साथ मिलकर तैयार की जा रही है। उनकी एक्सपेक्टेशन इस नए पार्ट के साथ किसी भी और से अलग सिनेमाइ अनुभव प्रदान करना है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह भी कहा गया की 2025 के आखिर या 2026 की शुरुआत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है और वर्तमान में कास्टिंग पर चर्चा चल रही है।

    ये भी पढ़ें- Dhoom 4 का हिस्सा बने रणबीर कपूर, क्या निभाएंगे विलेन का रोल? या फिर..

    अफवाएं फैल रही थीं-

    हालांकि पहले चारों तरफ ये अफवाएं फैल रही थीं, कि वाईआरएफ की धूम 4 को रणबीर कपूर ने साइन कर लिया है, जिसके मुताबिक, एक्टर जो इस समय नितेश तिवारी की रामायण की शूटिंग कर रहे हैं। अब आदित्य चोपड़ा की धूम फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। रणबीर ने मेर्क्स को अपनी आखिरी मंजूरी दे दी है और चोपड़ा लेखक विजय कृष्ण आचार्य के साथ स्क्रिप्ट को आखिरी रूप देने में बिजी है। इसके साथ ही मेकर्स फ्रेंचाइजी को पूरी तरह से रिबूट करने पर विचार कर रहे हैं और रणवीर इसमें अहम भूमिका निभाएंगे। हालांकि की यह खबर अब फेक साबित हो रही है।

    ये भी पढ़ें- Laapataa Ladies हुई ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, तो छिड़ा इंटरनेट पर बवाल, यहां जानें क्यों