Rashmika Mandanna
    Photo Source - X

    Rashmika Mandanna: हाल ही में रश्मिका मंदाना का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके स्ट्रगल के दिनों के ऑडिशन का है। रश्मिका मंदाना ने 2016 में कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से अपने करियर की शुरुआत की, तब वह छोटी थीं। 19 साल की रश्मिका का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। जिसमें वह अपने करियर की शुरुआत में एक फिल्म के लिए ऑडिशन दे रही हैं। उनके फैंस इस वीडियो को फिर से शेयर कर रहे हैं। क्योंकि उनके फेमस होने से पहले उनकी जिंदगी कैसी थी, इसमें उसकी झलक देखने को मिलती है। रश्मिका मंदाना का ऑडिशन टेप, जिसे ऑनलाइन शेयर किया जा रहा है, उसमें उन्हें दो अलग-अलग लुक में दिखाया गया है।

    कन्नड़ में बोलना शुरू (Rashmika Mandanna)-

    पहले लाल रंग के कपड़े पहने हुए, फिर एक फ्लोरल कुर्ते में। वह कहती हैं, मैं रश्मिका हूं उम्र 19 साल हाईट 5'5 में बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही हूं और पहली बार किसी चीज के लिए ऑडिशन दे रही हूं। कैमरे के पीछे किसी ने उन्हें कन्नड़ में बोलने के लिए कहा और उन्होंने कन्नड़ में बोलना शुरू कर दिया। कन्नड़ में कुछ लाइन बोलने की कोशिश करने के बाद, वह निराश होकर कहती हैं, कि मुझे समझ नहीं आ रहा है, मैं यह नहीं कर सकती।

    कॉन्फिडेंस से भरी-

    वीडियो के दूसरे हिस्से में वह अपनी लाइनों के साथ कॉन्फिडेंस से भरी हुई नज़र आतीं हैं। यहां तक की माधुरी दीक्षित के गाने आजा नचले पर डांस भी करती हैं। कॉलेज में रहते हुए साल 2014 में फ्रेश फेस जीतने के बाद रश्मिका को एक्टिंग में उतरने के लिए एनकरेज किया गया। साल 2016 में अपने ऑन स्क्रीन डेब्यू के बाद, उन्होंने साल 2017 में अपने को-स्टार रक्षित शेट्टी से सगाई कर ली। उन्होंने इस साल अंजनि पुत्र में और चमक में एक्टिंग की। साल 2018 में किसी वजह से उन्होंने अपनी सगाई तोड़ दी।

    ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor नहीं आएंगे धूम 4 में नज़र, फेक खबरें फैल…

    वर्कफ्रंट-

    साल 2018 में रश्मिका ने चलो के साथ तेलुगू सिनेमा की शुरुआत की और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं गीता गोविंदा से फेमस हुई और उन्होंने कई सालों तक सारीलेरु निरेवारु, सीतारमा और पुष्पा द राइज जैसी फिल्मों में एक्टिंग की। उन्होंने 2021 में फिल्म सुल्तान के साथ तमिल और 2022 की फिल्म गुड बाय के साथ हिंदी में काम किया। रश्मिका के पास अब तेलुगू, तमिल, हिंदी में बहुत से प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द पुष्पा द रूल, कुबेर, द् गर्लफ्रेंड, छावा, सिकंदर और रेनबो में नजर आएंगी।

    ये भी पढ़ें- महिलाओं ने क्यों लगाई त्रिप्ति डिमरी के पोस्टर पर कालिख? जयपुर में लोगों ने किया बहिष्कार का..