Rohit Shetty-Shahrukh Relationship: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने आखिरकार शाहरुख खान के साथ अपने रिश्तों पर लगे सवालों का जवाब दे दिया है। करीब एक दशक पहले आई फिल्म 'दिलवाले' के बाद से ही दोनों के बीच दरार की अफवाहें चल रही थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, जिसके बाद से दोनों ने एक साथ कोई प्रोजेक्ट नहीं किया। हाल ही में 'गेम चेंजर्स' पॉडकास्ट में रोहित शेट्टी ने इस बारे में खुलकर बात की और सभी अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया, "नहीं ऐसा कुछ नहीं है। हमारे बीच में एक रेस्पेक्ट है।"
'दिलवाले' के बाद का फैसला(Rohit Shetty-Shahrukh Relationship)-
रोहित शेट्टी ने बताया कि 'दिलवाले' के बाद उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने का फैसला लिया था। उनके अनुसार, "दिलवाले के बाद ये हुआ कि इम्मीडिएटली फिर हमने हमारे खुद की प्रोडक्शन हाउस खोली। हमने डिसाइड किया कि हम खुद की फिल्में बनाएंगे। अगर लॉस भी हो तो हमारा हो, जबकि लॉस नहीं हुआ।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया, कि 'दिलवाले' ओवरसीज मार्केट में बड़ी हिट रही थी। फिर भी, उन्होंने आगे अपनी फिल्मों के लिए खुद जिम्मेदार रहने का फैसला किया था।
Rohit Shetty-Shahrukh Relationship बॉलीवुड में असली दोस्ती-
रोहित शेट्टी ने इस बातचीत में बॉलीवुड में असली दोस्ती और रिश्तों के बारे में भी बात की। उन्होंने इस धारणा को चुनौती दी कि फिल्म इंडस्ट्री में दोस्तियां सिर्फ दिखावे के लिए होती हैं। "ऐसे 2-3 लोग हैं जिन्हें मैं रात के 2 बजे भी फोन कर सकता हूं। अजय सर (अजय देवगन), रणवीर सिंह, दीपिका (पादुकोण) - मैं इनके बहुत करीब हूं," शेट्टी ने कहा। (Rohit Shetty-Shahrukh Relationship)
दीपिका का जज्बा-
रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण की प्रोफेशनल कमिटमेंट की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि 'सिंघम अगेन' के शूट के दौरान दीपिका प्रेग्नेंट थीं फिर भी उन्होंने फिल्म के लिए शूटिंग की। "जब हमारी फिल्म का सिर्फ आखिरी शेड्यूल बाकी था, तब दीपिका चार महीने की प्रेग्नेंट थीं। लेकिन वो शूट के लिए आईं। ऐसे रिलेशंस बहुत कम बनते हैं," रोहित ने कहा।
फिल्म इंडस्ट्री में लॉयल्टी-
रोहित शेट्टी के इस खुलासे से साफ हो गया है कि बॉलीवुड में रिश्ते सिर्फ हिट और फ्लॉप के आधार पर नहीं बनते-बिगड़ते। उनका शाहरुख खान के साथ रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है, भले ही उन्होंने लंबे समय से एक साथ काम नहीं किया हो। वर्तमान में रोहित शेट्टी अपनी 'सिंघम' फ्रेंचाइजी के साथ चर्चा में हैं। 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।
इंडस्ट्री में शाहरुख खान-
वहीं शाहरुख खान 'पठान' और 'जवान' जैसी हिट फिल्मों के बाद अपने करियर के सुनहरे दौर में वापसी कर चुके हैं। हालांकि, अब तक शाहरुख और रोहित के बीच किसी नए प्रोजेक्ट की खबर सामने नहीं आई है। फैंस को उम्मीद है कि शायद भविष्य में दोनों फिर से किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए एक साथ आ सकते हैं। क्या आपको लगता है कि शाहरुख खान और रोहित शेट्टी फिर से साथ आएंगे? अपने विचार कमेंट में जरूर बताएं।
ये भी पढ़ें- बैटलग्राउंड से निकलने के बाद आया असीम रियाज़ का पहला बयान, कहा मैंने खुद गेम..
क्या होगी शाहरुख-रोहित की अगली फिल्म?
रोहित शेट्टी के इस बयान के बाद से फैंस में फिर से उम्मीद जग गई है कि शायद दोनों एक बार फिर साथ काम कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो यह बॉलीवुड के लिए एक बड़ी खबर होगी।
पिछली बार जब दोनों ने साथ काम किया था, उस वक्त काजोल और वरुण धवन भी फिल्म का हिस्सा थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर दोनों फिर से साथ आते हैं तो किस तरह की फिल्म बनाएंगे। फिलहाल दोनों अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही दोनों के बीच कोई नई फिल्म की अनाउंसमेंट हो सकती है।
ये भी पढ़ें- जेठालाल की सैलरी का खुलासा! जानिए प्रति एपिसोड कितने रुपये कमाते हैं दिलीप जोशी?