भाषा बदलें

    Animal
    Photo Source - Twitter

    Animal: रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म Animal इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का हाल ही में टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। टीजर की जमकर तारीफ की जा रही है, वहीं फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी शाहिद कपूर की कबीर सिंह के बाद दूसरी बॉलीवुड फिल्म बनाने जा रहे हैं। एनिमल में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि क्या आप जानते हैं कि संदीप वांगा रेड्डी की पहली पसंद रणबीर कपूर नहीं थे। कोई और ही एक्टर था और वह एक्टर कौन सा है आई इसके बारे में जानते हैं-

    पहले इसे तेलुगु में बनाने के बारे में सोचा-

    जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि एनिमल का ऑफर पहले साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को दिया गया था। लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। संदीप रेड्डी वांगा ने पहले इसे तेलुगु में बनाने के बारे में सोचा था। लेकिन महेश बाबू द्वारा ऑफर ठुकरा जाने के बाद फिल्म रणबीर कपूर को कास्ट किया और फिल्म को हिंदी में बनाया।

    ऑफर को ठुकराने का कारण-

    स्पॉट बॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, महेश बाबू ने अर्जुन रेड्डी से हाथ मिलाने के लिए मुलाकात की थी। हालांकि इसको लेकर दोनों में बात नहीं बनी, कहा जा रहा है कि एक्टर द्वारा ऑफर को ठुकराने का कारण एक डार्क सब्जेक्ट पर बनी फिल्म थी। जिसकी वजह से इसको लेकर महेश का मानना था की फिल्म का यह विषय उनकी में ऑडियंस से नहीं जुड़ पाएगा और यह फिल्म उनके और उनके दर्शकों के टेस्ट दोनों के लिए काफी अलग है।

    महेश बाबू की तारीफ-

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस दौरान महेश बाबू को संदीप ने यह फिल्म ऑफर की थी। उस वक्त इनका नाम डेविल था, हालांकि ऑफर ठुकराने के बाद फिल्म का नाम बदलकर एनिमल रख दिया गया। वहीं इससे पहले वह सोशल मीडिया बातचीत के दौरान संदीप रेड्डी वांगा ने महेश बाबू की काफी तारीफ भी की थी और उन्होंने कहा था कि मैने महेश के साथ एक एडवर्टाइजमेंट किया है। यह एक दिन का काम था और वह बहुत फॉकस्ड् थे। जब वह कुछ कह रहे थे तो उनका हमसे बात करने का तरीका मुझे बहुत पसंद आया और मैं उनसे कई प्रोग्राम में 4 से 5 बार मिल चुका हूं।

    ये भी पढ़ें- Chandramukhi 2 Review: कंगना और राघव की फिल्म को कैसे रिव्यूज़

    एनिमल में बहुत से कलाकार नजर आने वाले हैं-

    वह दिखने में अच्छे हैं और खुद को हमेशा अच्छे से पेश करते हैं। वह जो दिखता है उससे कहीं आगे है और मैंने यह बात महेश सर को बताई थी। उनके तौर तरीके भी काफी अलग हैं और हम उन्हें उनकी फिल्मों में नहीं देखते हैं। वह कुछ और है उन्होंने अब तक फिल्मों में जो किया है उससे कहीं ज्यादा यह बातें मुझे इंप्रेस करती हैं। हम जल्द ही साथ मिलकर भी काम करने वाले हैं। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म एनिमल में बहुत से कलाकार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल भी दिखाई देंगे। वहीं यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी।

    ये भी पढ़ें- शाहरुख की Film Dunki का ट्रेलर होगा जल्द रिलीज़, डायरेक्टर ने दी ये हिंट

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।