Insidious the red Door
    Photo Source - Google

    Insidious the red Door: रिलिज़ से पहले आधी रात को होगा शो

    Last Updated: 6 जुलाई 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Insidious the red Door: इंडिया में लोग हॉरर फिल्में देखने के काफी शौकीन हैं जिससे डरने में आनंद आता है, खासकर हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों को तो काफी पसंद किया जाता है। जुलाई में कई हॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, महीने की पहली हॉलीवुड रिलीज इनसीडियस द डोर है जो हॉरर फिल्म है।

    बीच रात 11:55 बजे-

    इनसीडियस द रेड डोर गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, लेकिन इससे पहले फिल्म के जोनर को देखते हुए आधी रात को इसके स्पेशल शोज़ रखे गए हैं, जिससे दर्शक फिल्म का पूरा रोमांच उठा सकें। जानकारी के मुताबिक इनसीडियस द रेड डोर का शो बीच रात 11:55 बजे रखा गया है। दिल्ली के पीवीआर सिनेमा घरों में यह शो देखे जा सकते हैं, इनसीडियस द रेड डोर भारत में अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी में भी रिलीज होने जा रही है।

    डायरेक्टोरियल डेब्यु-

    इनसीडियस द डोर के निर्देशक पैट्रिक विल्सन है, जो इस फ्रेंचाइजी में जोश लेबर्ट का मुख्य किरदार भी निभा रहे हैं। पैट्रिक का यह डायरेक्टोरियल डेब्यु है, फिल्म की बाकी स्टार कास्ट में टाय सिंपकिंस, श्याम अब्बास, सिनक्लेयर, डेनियल और एंड्रयू एस्टर शामिल है।

    10 साल बाद का समय-

    इनसीडियस द डोर की कहानी दूसरी फिल्म के 10 साल बाद के समय में दिखाई जाएगी, जोश अपने बेटे डाल्टन को यूनिवर्सिटी में छोड़ने के लिए ईस्ट जाता है। लेकिन डाल्टन का कॉलेज का सपना उसके लिए बुरा ख्वाब बन जाता है, जिन शैतानों को जोश ने अतीत में खत्म किया था वह लौटकर आ जाते हैं। अब दोनों के सामने इन्हें हमेशा के लिए खत्म करने के अलावा कोई चारा नहीं है।

    ये भी पढ़ें- 1920 Horrors of the Heart: 5 करोड़ के बजट में की 12 करोड़ की कमाई

    हॉलीवुड की एक अन्य हॉरर फ्रेंचाइजी-

    हॉलीवुड की बाकी फिल्म फ्रेंचाइजी की तरह ही इनसीडियस की भी एक समर्पित फैन फॉलोइंग है। इससे पहले पीवीआर सिनेमास में द बूगीमैन और दी वर्ल्ड एडराइज के लिए भी स्पेशल मिडनाइट शोज़ रखे गए थे, जो हॉलीवुड की एक अन्य हॉरर फ्रेंचाइजी है। इस साल इस फिल्म के अलावा हांटिंग मेंशन, द नन, saw x हॉरर फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

    ये भी पढ़ें- South Movie: फैंस की एक्साइटमेंट के चलते एक महीने पहले रिलिज़ होगी ये फिल्म