Hussain Ustara
    Photo Source - Google

    Hussain Ustara: मुंबई की अंधेरी गलियों में 1980 और 1990 के दशक में एक ऐसा नाम गूंजता था, जिसे सुनकर बड़े से बड़े गैंगस्टर्स की भी रूह कांप जाती थी। हुसैन उस्तरा, वो शख्स जिसने दाऊद इब्राहिम जैसे खतरनाक डॉन को भी चुनौती देने की हिम्मत दिखाई। आज जब शाहिद कपूर की फिल्म O Romeo का टीजर रिलीज हुआ है, तो एक बार फिर से हुसैन उस्तरा की कहानी चर्चा में आ गई है। लेकिन कौन था, ये शख्स और क्यों आज भी उसकी दास्तान लोगों को हैरान करती है?

    मुंबई की गलियों से निकला एक खौफनाक नाम-

    टाइम्स नाउ के मुताबिक, हुसैन उस्तरा का असली नाम हुसैन शेख था। मुंबई के उन इलाकों में पला-बढ़ा जहां गरीबी और अपराध एक दूसरे के साथ चलते थे। बचपन से ही सड़कों पर लड़ाई-झगड़ों में उलझा हुआ हुसैन धीरे-धीरे अंडरवर्ल्ड की दुनिया में कदम रखने लगा। शुरुआत में सुरक्षा रैकेट और छोटे-मोटे अपराधों से जुड़ा यह नौजवान जल्द ही एक कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में पहचाना जाने लगा। उसकी बेरहमी और ठंडे दिमाग ने उसे अंडरवर्ल्ड में तेजी से ऊपर उठाया।

    कैसे मिला ‘उस्तरा’ नाम?

    हुसैन शेख को ‘उस्तरा’ नाम कोई फिल्मी किस्सा नहीं था, बल्कि एक हकीकत थी। क्राइम राइटर एस. हुसैन ज़ैदी के मुताबिक, एक खूनी झगड़े में हुसैन ने अपने दुश्मनों पर तेज धार वाले उस्तरे यानी ब्लेड से इतना भयानक हमला किया, कि डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। ज़ख्म इतने गहरे और साफ थे, कि उन्हें इलाज करना भी मुश्किल हो गया। उस दिन के बाद हुसैन शेख, हुसैन उस्तरा बन गया और यह नाम मुंबई की सड़कों पर दहशत का पर्याय बन गया।

    दाऊद इब्राहिम से टक्कर लेने वाला अकेला गैंगस्टर-

    जब दाऊद इब्राहिम की ताकत बढ़ रही थी और पूरा अंडरवर्ल्ड उसके आगे झुक रहा था, तब बहुत कम लोगों में उसे चुनौती देने की हिम्मत थी। हुसैन उस्तरा उन गिने-चुने लोगों में से एक था। उनकी दुश्मनी सिर्फ पावर स्ट्रगल नहीं थी, बल्कि अंडरवर्ल्ड में अलग-अलग वफादारी और इंडिपेंडेंट तरीके से काम करने की चाहत भी थी। हुसैन ने दाऊद के सामने झुकने से इनकार कर दिया, जिसने उसे और भी खतरनाक बना दिया।

    सपना दीदी बदले की आग में जलती औरत-

    असली नाम अशरफ खान, सपना दीदी का जीवन अपराध की दुनिया से कोई लेना-देना नहीं था। लेकिन जब दाऊद इब्राहिम के गैंग ने उसके पति महमूद खान को मार डाला, तो उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। दुख जल्द ही गुस्से में बदल गया और सपना दीदी ने बदला लेने की ठान ली। हुसैन उस्तरा ने सपना दीदी को ट्रेनिंग दी। उसने उसे मोटरबाइक चलाना, हथियार चलाना और फिजिकल कॉम्बैट सिखाया। साथ मिलकर दोनों ने ऐसी योजनाएं बनाईं जिससे पूरा अंडरवर्ल्ड हिल गया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना दीदी ने शारजाह में एक क्रिकेट मैच के दौरान दाऊद इब्राहिम को मारने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही। इसके बाद का अंजाम बेहद दुखद था। 1994 में सपना दीदी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसकी कहानी मुंबई अंडरवर्ल्ड में एक औरत के उस दुर्लभ किरदार को दर्शाती है, जो डर और सम्मान दोनों का प्रतीक बन गई।

    किताबों और फिल्मों में जिंदा है हुसैन की दास्तान-

    हुसैन उस्तरा के बारे में जो कुछ भी हम जानते हैं, वह मुख्य रूप से क्राइम लिटरेचर से आता है। एस. हुसैन ज़ैदी ने अपनी मशहूर किताब ‘डोंगरी टू दुबई’ में हुसैन उस्तरा की जिंदगी को विस्तार से लिखा है। किताब में हुसैन को मुंबई अंडरवर्ल्ड के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में दिखाया गया है। उसकी दाऊद से दुश्मनी और सपना दीदी के साथ साझेदारी को उसकी जिंदगी के अहम पड़ाव बताया गया है।

    शाहिद कपूर के O Romeo में वापसी-

    अब हुसैन उस्तरा की कहानी एक बार फिर सुर्खियों में है। शाहिद कपूर विशाल भारद्वाज की फिल्म O Romeo में ‘उस्तरा’ नाम के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में शाहिद एक हिटमैन हैं, जो आफशा (त्रिप्ति डिमरी) से प्यार करते हैं। उनका किरदार प्यार, धोखे और बदले की खूनी दुनिया में फंस जाता है। टीजर में शाहिद का खौफनाक अंदाज हुसैन उस्तरा से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है।

    हालांकि फिल्ममेकर्स ने साफ किया है, कि यह फिल्म पूरी तरह से फिक्शनल है और असली घटनाओं से सिर्फ इंस्पायर्ड है। 13 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की प्रोडक्शन है।

    ये भी पढ़ें- Laughter Chefs 3: क्या वाकई Isha Malviya ने छोड़ दिया शो? खुद एक्ट्रेस ने बताया पूरा सच

    क्यों अलग थी हुसैन की कहानी?

    बाकी गैंगस्टर्स की तरह हुसैन उस्तरा सिर्फ पावर के पीछे नहीं भागता था। उसकी विरासत वफादारी और बदले की भावना से जुड़ी है। सपना दीदी के साथ उसकी साझेदारी, दाऊद इब्राहिम के सामने झुकने से इनकार और उस्तरे से जुड़ी उसकी मिथक उसे दूसरों से अलग बनाते हैं। दशकों बाद भी उसकी कहानी किताबों, फिल्मों और लोगों की दिलचस्पी का केंद्र बनी हुई है।

    ये भी पढ़ें- क्या Talwinder को डेट कर रही हैं Disha Patani? देखें वायरल वीडियो में पहली बार दिखा सिंगर का चेहरा