Mahindra Cars Price Cut
    Photo Source - Google

    Mahindra Cars Price Cut: अपनी ड्रीम कार खरीदने का सपना देख रहे लाखों भारतीयों के लिए यह दिवाली से भी बड़ी खुशखबरी है। देश की जानी-मानी ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शनिवार को एक घोषणा की है। कंपनी ने साफ तौर पर कहा है, कि वह GST 2.0 में मिली राहत का पूरा-पूरा फायदा अपने ग्राहकों को देगी। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब महिंद्रा की हर लोकप्रिय गाड़ी की कीमत में जबरदस्त कटौती हो गई है। सबसे कम 1.01 लाख रुपए से लेकर सबसे ज्यादा 1.56 लाख रुपए तक की छूट अलग-अलग मॉडल पर मिल रही है।

    हर घर की पसंदीदा गाड़ियों पर कितनी छूट?

    महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की कीमतों में कटौती हुई है, सबसे ज्यादा फायदा XUV3XO Diesel के खरीदारों को हो रहा है, पूरे 1.56 लाख रुपए की छूट। XUV3XO Petrol खरीदने वाले भी खुश हो जाएंगे, क्योंकि उन्हें 1.40 लाख रुपए की राहत मिल रही है। देश भर के युवाओं की दिल की धड़कन कही जाने वाली Thar 2WD Diesel अब 1.35 लाख रुपए कम दाम में मिलेगी। वहीं Thar 4WD Diesel और Scorpio Classic दोनों में 1.01 लाख रुपए की कमी आई है।

    भारतीय सड़कों के राजा कहे जाने वाले Bolero और इसके छोटे भाई Bolero Neo की कीमत में 1.27 लाख रुपए तक की कटौती हुई है। यह इतनी बड़ी छूट है, कि जो पहले हैचबैक कार के बारे में सोच रहे थे, वे अब SUV लेने का प्लान बना सकते हैं।

    प्रीमियम SUV भी आम आदमी की पहुंच में-

    महिंद्रा की फ्लैगशिप मॉडल XUV700, जो premium SUV segment में अपनी अलग पहचान रखती है, अब 1.43 लाख रुपए सस्ती हो गई है। हाल ही में बाजार में आई और तहलका मचाने वाली Thar Roxx की कीमत में 1.33 लाख रुपए की भारी कटौती की गई है। परिवारिक लोगों की पसंद Scorpio-N खरीदने वाले अब 1.45 लाख रुपए तक बचा सकते हैं।

    टाटा मोटर्स भी कूदी मैदान में-

    जैसे ही महिंद्रा ने ऐलान किया, उसके तुरंत बाद टाटा मोटर्स भी अपने ग्राहकों को खुशखबरी देने से पीछे नहीं रही। शुक्रवार को टाटा ने घोषणा की, कि 22 सितंबर से उसकी सभी पॉपुलर कार्स की कीमतों में भी जबरदस्त कटौती होगी।

    ये भी पढ़ें- Renault Kiger 2025 अपडेट आया नए फीचर्स और डिजाइन के साथ, जानिए फीचर्स से कीमत तक सब

    टाटा की एंट्री लेवल और मध्यमवर्गीय परिवारों की पसंदीदा टियागो अब 75,000 रुपए सस्ती मिलेगी। स्टाइलिश compact sedan Tigor की कीमत में 80,000 रुपए की राहत मिलेगी। सबसे दिलचस्प बात यह है, कि premium hatchback Altroz में सबसे ज्यादा 1.10 लाख रुपए की कटौती की गई है।

    SUV लवर्स के लिए भी बेहतरीन खबर है। छोटी लेकिन mighty Punch अब 85,000 रुपए सस्ती होगी। टाटा की सबसे successful SUV Nexon, जिसने इस segment को redefine किया है, अब 1.55 लाख रुपए कम दाम में मिलेगी। हाल ही में launch हुई और काफी प्रशंसा पाने वाली Curvv भी 65,000 रुपए सस्ती हो गई है। टाटा के premium offerings Harrier और Safari की कीमतें भी क्रमशः 1.40 लाख और 1.45 लाख रुपए कम हो गई हैं।

    ये भी पढ़ें- Renault Kiger 2025 अपडेट आया नए फीचर्स और डिजाइन के साथ, जानिए फीचर्स से कीमत तक सब