Ola Electric Champions Edition
    Photo Source - Google

    Ola Electric Champions Edition: जब टीम इंडिया ने T20 विश्व कप जीता, तो पूरा देश झूम उठा। उस जीत का जोश अब सड़कों पर भी दिखेगा, क्योंकि Ola Electric ने उसी जीत को सेलिब्रेट करने के लिए एक खास लिमिटिड वेरिएंट पेश किया है। कंपनी ने अपने S1 Pro+ और Roadster X+ के Champions Edition उतारे हैं, जो नीले रंग की खास लिवरी में सजे हैं। यह वेरिएंट कल से उपलब्ध होगा और अप्रैल 2026 के अंत तक ही मिलेगा।

    कीमत वही, अंदाज़ नया-

    सबसे अच्छी बात यह है, कि इस खास वेरिएंट के लिए जेब अलग से ढीली नहीं करनी होगी। S1 Pro+ Champions Edition की शुरुआती कीमत 1,54,999 रुपये है और Roadster X+ Champions Edition 1,09,999 रुपये से शुरू होती है। बिल्कुल वही जो सामान्य मॉडल की है। यानी नीला रंग, क्रिकेट का जज़्बा और वही दाम यह डील काफी आकर्षक लगती है।

    S1 Pro+ लंबी रेंज, तेज़ रफ्तार-

    S1 Pro+ में 5.2kWh की 4680 भारत सेल बैटरी है और यह एक बार चार्ज करने पर 320 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। 13kW का मोटर इसे 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज़ 2.1 सेकंड में पकड़ने देता है। यह Ola की सबसे लंबी रेंज वाली स्कूटर है और Champions Edition में यही दमदार प्रदर्शन बरकरार है।

    Roadster X+ 500 किलोमीटर से भी ज़्यादा की रेंज-

    Roadster X+ की बात करें तो यह एक बाइक है और इसे इस जश्न में शामिल करके Ola ने यह साफ कर दिया कि यह celebration सिर्फ स्कूटर तक सीमित नहीं है। 9.1kWh की बैटरी के साथ यह 501 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करती है और इसकी अधिकतम रफ्तार 125 किलोमीटर प्रति घंटा है। 11kW के मोटर से यह 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 2.7 सेकंड में पकड़ लेती है।

    ये भी पढ़ें- Renault की नई दमदार SUV Bridger concept से उठा पर्दा, लुक और फीचर्स देख दिल हार जाएंगे आप

    जीत का रंग नीला-

    नीला रंग हमेशा से टीम इंडिया की पहचान रहा है और Ola का यह Champions Edition उसी भावना को आगे बढ़ाता है। यह सिर्फ एक गाड़ी नहीं, यह उस ऐतिहासिक जीत की याद है, जिसे आप हर रोज़ सड़क पर महसूस कर सकते हैं। अगर क्रिकेट से प्यार है और इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का मन है, तो यह मौका चूकना नहीं चाहिए।

    ये भी पढ़ें- Kawasaki Ninja ZX-10R पर मिल रही है 2.89 लाख की भारी छूट, जानिए कब तक रहेगा ये ऑफर

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।