Kawasaki Ninja ZX-10R
    Photo Source - Google

    Kawasaki Ninja ZX-10R: जो बाइक देखकर दिल धड़क जाए, जिसकी आवाज़ सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं, वो Kawasaki Ninja ZX-10R अब पहले से सस्ती मिल रही है। Kawasaki ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ऐलान किया है, कि इस फ्लैगशिप सुपरस्पोट्स बाइक पर 2.89 लाख रुपये की छूट दी जा रही है। पहले इसकी कीमत 20.79 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 17.90 लाख रुपये हो गई है। लेकिन यह ऑफर हमेशा के लिए नहीं है, 31 मार्च के बाद यह मौका हाथ से निकल जाएगा।

    इंजन जो दिल जीत ले-

    ZX-10R में 998cc का इनलाइन-फोर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 205 हॉर्सपावर और 112Nm का टॉर्क पैदा करता है। छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लीप-एसिस्ट क्लच और दोनों तरफ काम करने वाला क्विक शिफ्टर भी मिलता है। सीधे शब्दों में कहें तो यह बाइक सड़क पर एक तूफान की तरह है और अब यह तूफान पहले से सस्ता मिल रहा है।

    BMW से भी सस्ती, पर दमदार उतनी ही-

    इस श्रेणी में ZX-10R का सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी BMW S 1000 RR है, जिसकी शुरुआती कीमत 23.25 लाख रुपये है। छूट के बाद ZX-10R उससे 5.35 लाख रुपये सस्ती हो जाती है। यानी अगर आप लीटर-क्लास सुपस्पोट्स बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, तो फिलहाल ZX-10R भारत में सबसे किफायती विकल्प है।

    Kawasaki Ninja ZX-10R एक नज़र में-

    विवरणजानकारी
    इंजन998cc, inline-four, लिक्विड-कूल्ड
    अधिकतम शक्ति205 हॉर्सपावर
    टॉर्क112Nm
    गियरबॉक्स6-स्पीड, quickshifter के साथ
    पहले की कीमत20.79 लाख रुपये
    छूट2.89 लाख रुपये
    अब की कीमत17.90 लाख रुपये
    BMW S 1000 RR से अंतर5.35 लाख सस्ती
    ऑफर की अंतिम तारीख31 मार्च 2025

    ये भी पढ़ें- मार्च 2026 में Skoda दे रहा है जबरदस्त छूट, Kushaq से Kodiaq तक, 5 लाख तक का फायदा

    31 मार्च तक है ऑफर-

    यह ऑफर उन लोगों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है, जो लंबे समय से ZX-10R का इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन समय कम है, 31 मार्च के बाद यह छूट खत्म हो जाएगी। अगर supersport बाइक का जुनून है और बजट भी देख रहे हैं, तो Kawasaki का यह ऑफर शायद दोबारा न आए।

    ये भी पढ़ें- Renault की नई दमदार SUV Bridger concept से उठा पर्दा, लुक और फीचर्स देख दिल हार जाएंगे आप

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।