Mahindra XUV 7XO: महिंद्रा की प्रीमियम SUV XUV700 को भारतीय बाजार में लॉन्च हुए, तीन साल से अधिक का समय हो चुका है। 2021 में जब यह कार पहली बार सड़कों पर उतरी थी, तब इसने अपने दमदार इंजन और फीचर्स से सबका दिल जीत लिया था। लेकिन अब समय आ गया है, इस पॉपुलर SUV को एक नया रूप देने का। महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों XEV 9e और XEV 9S से जो नए स्टैंडर्ड सेट किए हैं, उसी लेवल की लग्जरी अब पेट्रोल और डीजल वाली XUV में भी देखने को मिलेगी। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है, कि नई XUV 7XO की प्री-बुकिंग 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर शुरू हो चुकी है और 5 जनवरी 2026 को इसे पेश किया जाएगा।
तीन स्क्रीन का जादू अब पेट्रोल-डीजल SUV में भी-
Mahindra ने अपनी टीज़र इमेजेस के जरिए, जो सबसे बड़ा सरप्राइज दिया है, वह है ट्रिपल स्क्रीन इन्फिनिटी डिस्प्ले। यह फीचर अब तक सिर्फ कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों में देखने को मिलता था, लेकिन XUV 7XO पहली पेट्रोल-डीजल कार होगी, जो इस लग्जरी टेक्नोलॉजी से लैस होगी।
इस सेटअप में तीन स्क्रीन्स होंगी, एक ड्राइवर के लिए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बीच में बड़ी इन्फोटेनमेंट टचस्क्रीन और फ्रंट पैसेंजर के लिए एक अलग एंटरटेनमेंट स्क्रीन। कैबिन को ड्युअल-टोन थीम में सजाया गया है, जिसमें ब्राउन शेड्स के अलग-अलग टोन्स का इस्तेमाल किया गया है। डोर पैनल्स से लेकर डैशबोर्ड तक फैली एम्बिएंट लाइटिंग वॉर्म लाइट में चमकेगी और कार के इंटीरियर को एक प्रीमियम लुक देगी।
Boss Mode से मिलेगा रॉयल एक्सपीरियंस-
जो लोग अपनी कार ड्राइवर के साथ चलाना पसंद करते हैं, उनके लिए महिंद्रा ने खास इंतजाम किया है। XUV 7XO में इलेक्ट्रिकली पावर्ड ‘Boss Mode’ दिया जाएगा, जो पीछे बाईं तरफ बैठे यात्री के लिए होगा। यह फीचर भी XEV 9S से लिया गया है और इससे पिछली सीट पर बैठे यात्री को बिजनेस क्लास जैसा आराम मिलेगा। सीट को इलेक्ट्रिकली रिक्लाइन किया जा सकेगा और लंबी यात्राओं में यह फीचर बेहद काम का साबित होगा।
बाहरी डिजाइन में भी आएगा बड़ा बदलाव-
महिंद्रा ने कन्फर्म किया है, कि XUV 7XO का फ्रंट और रियर डिजाइन पूरी तरह से नया होगा। इस बार वर्टिकली स्टैक्ड LED हेडलैंप्स दिए जाएंगे, जो XEV रेंज से लिए गए हैं। पीछे की LED टेललैंप्स को भी रीडिजाइन किया गया है। सबसे दिलचस्प बात यह है, कि फ्रंट ग्रिल में पहली बार हमें XEV की डिजाइन लैंग्वेज दिखेगी, लेकिन फंक्शनल ग्रिल के साथ, क्योंकि यह पेट्रोल-डीजल इंजन वाली कार होगी। यह कॉम्बिनेशन काफी यूनिक और आकर्षक लग रहा है।
ये भी पढ़ें- Mini Cooper S Convertible भारत में लॉन्च, क्या यह अपनी तरह की आखिरी कार होगी?
कॉम्पिटिशन के बीच मजबूत दावेदारी-
महिंद्रा XUV 7XO ऐसे समय में आ रही है, जब इस सेगमेंट में कई कंपनियों ने अपनी नई SUVs लॉन्च की हैं या अपडेटेड वर्जन पेश किए हैं। 5 जनवरी 2026 को होने वाले अनावरण में हमें सेगमेंट-बेस्ट फीचर्स देखने को मिलने की उम्मीद है। महिंद्रा की यह ICE फ्लैगशिप SUV अपने नए लुक और टेक्नोलॉजी के साथ फिर से बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें- Tata Harrier Petrol की डीलरशिप पर एंट्री, जल्द होगी भारत में लॉन्च, जानिए क्या होगा खास



