Kia Seltos 2026
    Photo Source - Google

    Kia Seltos 2026: Kia India ने अपनी मशहूर SUV Seltos का सेकेंड जनरेशन मॉडल भारत में पेश कर दिया है। कंपनी 2 जनवरी को इसकी कीमत का ऐलान करेगी। 11 दिसंबर से बुकिंग शुरू हो जाएगी और डिलीवरी 2026 के पहले महीने के आखिर तक मिलने की उम्मीद है। नए जनरेशन अपडेट के साथ Seltos को डिजाइन, फीचर्स, स्पेस और सेफ्टी चारों मामलों में बड़े बदलाव मिले हैं। कंपनी का फोकस इस बार SUV को ज्यादा मॉडर्न, स्टाइलिश और फैमिली-फ्रेंडली बनाने पर रहा है।

    नया डिजाइन ज्यादा बोल्ड, ज्यादा प्रीमियम-

    2026 Seltos में Kia की नई ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। फ्रंट में बड़ा टाइगर-नोज ग्रिल, वर्टिकल LED DRLs, नए गनमेटल स्किड प्लेट्स वाले बंपर्स और री-डिजाइन्ड टेलगेट इसे एक मॉडर्न लुक देते हैं। पीछे की तरफ नया कनेक्टेड टेललैंप सेटअप SUV को ज्यादा प्रीमियम फील देता है। कंपनी ने दो नए कलर Morning Haze और Magma Red भी जोड़े हैं, जिससे कुल 10 एक्सटीरियर शेड्स उपलब्ध होंगे। इन बदलावों के साथ Seltos अब पहले से ज्यादा आकर्षक और रोड प्रेजेंस वाली दिखती है।

    नई K3 प्लेटफॉर्म पर हुई और भी मजबूत-

    सबसे बड़ा अपडेट है, पुरानी K2 प्लेटफॉर्म को छोड़कर नई K3 प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल। यही प्लेटफॉर्म SUV को बेहतर राइड क्वालिटी, ज्यादा स्टेबिलिटी और हाई सेफ्टी देगी। साइज़ के मामले में भी 2026 Seltos अब बड़ी हो गई है। SUV की लंबाई 95 mm बढ़कर 4,460 mm हो गई है, चौड़ाई 30 mm बढ़ी है और व्हीलबेस अब 80 mm लंबा हो गया है। यह बदलाव खासतौर पर रियर सीट स्पेस और हाईवे पर स्टेबिलिटी को बेहतर बनाते हैं। हाइट थोड़ा कम होकर 1,635 mm रह गई है, जिससे SUV का एयरोडायनामिक्स और हैंडलिंग सुधारती है।

    इंटीरियर पूरी तरह नया केबिन और 30-inch कर्व्ड डिस्प्ले-

    अंदर आते ही सबसे बड़ा आकर्षण है नया 30-inch कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट यूनिट एक साथ इंटीग्रेटेड हैं। डैशबोर्ड को नया लेआउट दिया गया है, दो-टोन लेदरैट अपहोल्स्ट्री और फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील के साथ SUV अब ज्यादा प्रीमियम लगती है। हाई-टेक सेटअप के बावजूद Kia ने उपयोग में आसान फिजिकल बटन और रोटरी स्विच भी रखे हैं, जो ड्राइविंग के दौरान बहुत सुविधा देते हैं।

    ये भी पढ़ें- नई पीढ़ी की 2026 Kia Seltos हुई पेश, दमदार डिज़ाइन और लग्ज़री इंटीरियर के साथ

    फीचर्स और सेफ्टी पहले से ज्यादा एडवांस-

    2026 मॉडल में कई नए कम्फर्ट फीचर्स शामिल किए गए हैं, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, Bose 8-स्पीकर सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग और हेड-अप डिस्प्ले। सेफ्टी के मामले में भी SUV आगे बढ़ गई है। अब इसमें छह एयरबैग, ESC, हिल-स्टार्ट असिस्ट, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और 360° कैमरा मिलता है। ADAS पैकेज में एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट और नेविगेशन-बेस्ड स्मार्ट क्रूज़ कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं, जो ड्राइविंग अनुभव को काफी सुरक्षित बनाते हैं।

    ये भी पढ़ें- TVS Ronin Agonda हुई लॉन्च, जानिए इसमें क्या है नया और खास

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।