भाषा बदलें

    Kia Seltos 2025
    Photo Source - X

    Kia Seltos 2025: किआ इंडिया ने अपनी लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी सेल्टोस के 2025 मॉडल को भारतीय बाजार में उतारा है। कंपनी ने इस अपडेटेड वर्जन में 8 नए वेरिएंट्स को शामिल किया है, जिससे अब सेल्टोस की कुल लाइनअप में 24 ट्रिम्स उपलब्ध हैं। यह कदम ग्राहकों की बदलती जरूरतों और मांगों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

    Kia Seltos 2025 बाजार में-

    किआ इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सेल्टोस की 6 लाख से अधिक यूनिट्स बेची हैं। यह आंकड़ा साबित करता है, कि भारतीय ग्राहकों ने सेल्टोस को कितना पसंद किया है। नए वेरिएंट्स के साथ कंपनी का लक्ष्य अपने ग्राहकों को और बेहतर वैल्यू फॉर मनी प्रदान करना है।

    Kia Seltos 2025 कीमत और वेरिएंट्स-

    नई सेल्टोस की शुरुआती कीमत बेस वेरिएंट HTE(O) के लिए ₹11.13 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि टॉप-एंड X-Line वेरिएंट की कीमत 20.50 रुपए लाख (एक्स-शोरूम) है। कार तीन इंजन ऑप्शन्स – 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल के साथ आती है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल, IVT, 6iMT, 7DCT, और 6-स्पीड ऑटोमैटिक शामिल हैं।

    नए फीचर-लोडेड वेरिएंट्स की विशेषताएं-

    HTE(O) वेरिएंट-

    बेस वेरिएंट होने के बावजूद यह कई प्रीमियम फीचर्स से लैस है। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और LED कनेक्टेड टेल लैंप्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, शार्क-फिन एंटीना और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट भी शामिल है।

    HTK(O) वेरिएंट-

    12.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होने वाले इस वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, रूफ रेल, 16-इंच अलॉय व्हील्स, रियर वाइपर विद वॉशर और डिफॉगर, क्रूज कंट्रोल, और मोशन सेंसर के साथ स्मार्ट की जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं।

    HTK+(O) वेरिएंट-

    14.39 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत वाले इस वेरिएंट में 17-इंच अलॉय व्हील्स, सिक्वेंशियल टर्न सिग्नल्स के साथ LED हेडलैंप्स, LED फॉग लैंप्स, ग्लॉसी ब्लैक रेडिएटर ग्रिल, ऑटो-फोल्ड ORVM, और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (IVT वेरिएंट में) जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें- Toyota Land Cruiser 300 हुई भारत में लॉन्च, फीचर्स से लेकर कीमत तक यहां जानें सबकुछ

    सेल्टोस की मांग-

    किआ इंडिया का मानना है, कि नए वेरिएंट्स के साथ सेल्टोस की मांग में और वृद्धि होगी। कंपनी लगातार अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को अपडेट कर रही है और ग्राहकों की फीडबैक के आधार पर नए फीचर्स को शामिल कर रही है। सेल्टोस 2025 के लॉन्च के साथ किआ का लक्ष्य मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी मजबूत स्थिति को और मजबूत करना है।

    ये भी पढ़ें- नई Honda Hornet 2.0 हुई भारत में लॉन्च, जानें स्मार्ट फीचर्स और कीमत

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।