Flying Car: विज्ञान कथाओं में दिखाई जाने वाली उड़ने वाली कारें अब हकीकत बन गई हैं। अमेरिकी ऑटोमेकर एलेफ एयरोनॉटिक्स ने हाल ही में अपनी पहली उड़ने वाली कार का टेस्ट वीडियो जारी किया है, जिसने दुनिया को चौंका दिया है। यह काला रंग का वाहन पहले एक सामान्य कार की तरह सड़क पर चलता है और फिर अचानक वर्टिकली उड़ान भरता है।
कंपनी के सीईओ जिम डुखोव्नी ने इस ऐतिहासिक क्षण की तुलना राइट बंधुओं के 1903 के किट्टी हॉक वीडियो से की है। उन्होंने कहा, "यह पहली बार है जब किसी कार को सड़क पर चलते हुए और सीधे ऊपर उड़ान भरते हुए दिखाया गया है।"
Flying Car टेक्नोलॉजी और सुरक्षा-
इस अनूठे वाहन में डिस्ट्रीब्यूटेड इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। प्रोपेलर ब्लेड्स को मेश लेयर से कवर किया गया है, जो हवा को वाहन के भीतर से गुजरने की अनुमति देता है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षण एक बंद सड़क पर किया गया था, जहां किसी व्यक्ति की सुरक्षा को खतरा नहीं था।
Flying Car कमर्शियल मॉडल की विशेषताएं-
कंपनी का कमर्शियल मॉडल 'मॉडल ए' दो सीटर होगा, जिसकी उड़ान रेंज 110 मील और ड्राइविंग रेंज 200 मील होगी। इसमें ऑटोपायलट मोड भी होगा। 2015 से विकसित किया जा रहा यह वाहन आठ अलग-अलग रोटर्स से लैस होगा, जो अलग-अलग गति से घूम सकते हैं।
The future is coming soon.
California-based Alef Aeronautics has released footage of a flying car being tested.
The video shows the Alef Model Zero taking off vertically and flying over a parked truck.https://t.co/nrjLyJBZSVhttps://t.co/RidcYcDBIS pic.twitter.com/xv3ee4dIM1
— Andrew Orlov (@developer_1c) February 21, 2025
सड़क पर चलने की क्षमता-
मॉडल ए को एक सामान्य इलेक्ट्रिक कार की तरह चलाया जा सकता है। प्रत्येक पहिये में चार छोटे इंजन लगे हैं। हालांकि, इसकी अधिकतम गति केवल 25 मील प्रति घंटा है। इसमें ऑब्स्टेकल डिटेक्शन सिस्टम, ग्लाइड लैंडिंग और बैलिस्टिक पैराशूट जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें- नई Honda Hornet 2.0 हुई भारत में लॉन्च, जानें स्मार्ट फीचर्स और कीमत
कीमत और भविष्य की योजनाएं-
मॉडल ए की कीमत लगभग 300,000 डॉलर से शुरू होगी। ग्राहक 150 डॉलर की डिपॉजिट पर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। अब तक 3,300 प्री-ऑर्डर प्राप्त हो चुके हैं। कंपनी 2035 तक एक अपडेटेड वर्जन 'मॉडल जेड' लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो चार लोगों की क्षमता वाली फ्लाइंग सेडान होगी। इसकी उड़ान रेंज 200 मील और ड्राइविंग रेंज 400 मील होगी।
इस तरह एलेफ एयरोनॉटिक्स ने यातायात के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा है। यह न केवल तकनीकी प्रगति का प्रतीक है, बल्कि भविष्य की यातायात व्यवस्था की एक झलक भी है। हालांकि अभी इसकी कीमत आम आदमी की पहुंच से दूर है, लेकिन आने वाले समय में यह टेक्नोलॉजी और भी किफायती हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Kia Seltos 2025 हुई नए अवतार के साथ लॉन्च, यहां जानें शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस