भाषा बदलें

    Vastu Tips
    Photo Source - Pexels

    Vastu Tips: गुड़हल के फूल के ये उपाय दिलाएंगे हर समस्या से छुटकारा..

    Last Updated: 1 मई 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Vastu Tips: गुड़हल को सनातन धर्म में काफी शुभ माना जाता है, ऐसा कहा जाता है कि इससे घर में सकारात्मक आती है। इसे वास्तु शास्त्र में भी काफी महत्व दिया गया है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में गुड़हल के फूल को लेकर कुछ उपाय भी बताए गए हैं। इससे आपके जीवन में बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आप इन उपायों से आर्थिक समस्याओं या धन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इन उपायों से आर्थिक तंगी दूर होगी और घर में खुशहाली का माहौल बनेगा।

    आर्थिक समस्या से छुटकारा (Vastu Tips)-

    इसके साथ ही बहुत बार ऐसा होता है कि आप बहुत मेहनत करते हैं, उसके बावजूद भी आपके पास पैसे नहीं दिखते और ना ही नए सोर्स बन पाते हैं। इसके अलावा आपको समय-समय पर आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, तो आपके आपके लिए ये उपाय कारगर साबित हो सकता है। आप तांबे के कलश में जल भरकर उसमें गुड़हल का फूल रखकर सूर्य देव को अर्पित करें, ऐसी मान्यता है कि इससे आर्थिक समस्याएं तुरंत हल हो जाती है। ‌

    व्यापार या नौकरी में तरक्की (Vastu Tips)-

    अगर आपके घर में, आपके व्यापार या नौकरी में तरक्की नहीं हो रही। क्या आपको कोई फायदा नहीं मिल रहा है, तो आप गुड़हल के फूल के इस उपाय को आजमा सकते हैं। इसके लिए आपको गुड़हल के फूल के साथ मिश्री का भोग धन की देवी यानी मां लक्ष्मी को लगाना होगा। इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी और तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे।

    सुख शांति-

    अगर आपके घर में सुख शांति की कमी है, तो वास्तु शास्त्र के मुताबिक, गुड़हल के पौधे को सही दिशा में लगाना काफी शुभ माना जाता है। बहुत से घरों में गुड़हल का पौधा देखने को भी मिलता है। अगर वास्तु के अनुसार, गुड़हल का पौधा लगाया जाए तो यह काफी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, गुड़हल के पौधे को हमेशा ही पूर्व या फिर उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे घर में सुख और शांति बनी रहती है। नकारात्मकता दूर हो जाती है, ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस पौधे की अच्छे से देखभाल करनी चाहिए, आप इसे सूखने कभी ना दें।

    ये भी पढ़ें- Sankashti Chaturthi 2024: जानिए संकष्टी चतुर्थी पर व्रत का महत्व, पूजा विधि, तिथि और मुहुर्त

    घर में क्लेश-

    इसके साथ ही अगर हमेशा आपके घर में क्लेश का माहौल रहता है, पति-पत्नी के बीच विवाद चलता रहता है। अगर आप रोज चिंता में रहते हैं और आपके जीवनसाथी से लड़ाई झगड़े होते रहते हैं, तो आप इसके लिए अपने तकिए के नीचे गुड़हल का फूल रखें, ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में फायदे नजर आने लगेंगे।

    ये भी पढ़ें- Toe Ring Benefits: सुहागन महिलाओं को क्यों पहननी चाहिए बिछिया, जानें वैज्ञानिक कारण