Rituraj Singh: फेमस एक्टर ऋतुराज सिंह जिन्होंने बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हाल ही में टीवी शो अनुपमा के साथ कई फिल्मों में काम किया। मंगलवार को उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। ऋतुराज के दोस्त अमित का कहना है कि वह 59 वर्ष के थेय़ पेट की कुछ समस्या की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कुछ दिन पहले उन्हें छुट्टी दी गई थी। समाचार एजेंसी के मुताबिक, अभिनेता अमित का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने के बाद देर रात करीब 12:30 बजे उनके घर पर उनका निधन हो गया। ऋतुराज सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। ऋतुराज सिंह टीवी सीरियल और फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी शोज में भी एक जाना माना चेहरा हैं।
TV actor Rituraj Singh dies at 59
Read @ANI Story | https://t.co/2eO3ynIjpY#RiturajSingh pic.twitter.com/28a783zTkD
— ANI Digital (@ani_digital) February 20, 2024
पल्लवी जोशी से मौत के बारे-
उन्होंने टेलीविजन शोज़ में बनेगी अपनी बात, हिटलर दीदी, अदालत, शपथ, दिया और बाती हम जैसे टेलीविजन शो शामिल है। इसके अलावा वह हिंदी फिल्मों और बंदिश बैंडिट्स मेड इन हेवन और इंडियन पुलिस फोर्स जैसे ओटीटी शोज़ में भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं। अमित का कहना है कि उन्हें पल्लवी जोशी से मौत के बारे में पता चला। ऋतुराज सिंह का कैरियर तीन दशक से भी ज्यादा का है। वह कहानी घर-घर की, कुटुंब, हिटलर दिया और बाती हम, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे कई शोज़ का हिस्सा रह चुके हैं।

वरुण धवन-
अभी हाल ही में उन्हें अनुपमा में भी देखा गया था। फिल्म की बात की जाए तो रितु राज को आखिरी बार यारियां टू में देखा गया। उन्होंने बद्रीनाथ की दुल्हनिया में वरुण धवन के पिता का रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने मेड इन इंडिया, हैवन जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सीरीज में भी काम किया। इसके अलावा वरुण धवन ने भी एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। फिल्म से एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि #RIP ऋतुराज सर के साथ काम करके बहुत अच्छा समय बिताया और कुछ महीने पहले ही बेबी जॉन के सेट पर उनसे मुलाकात हुई थी, ओम शांति।
ये भी पढ़ें- Dangal एक्ट्रेस Suhani Bhatnagar का 19 साल की उम्र में हुआ निधन, दवा..
अरशद वारसी-
वहीं अरशद वारसी जो की ऋतुराज के पड़ोसी थे और उनके साथ काम भी कर चुके थे, का कहना है कि उन्होंने एक दोस्त और महान अभिनेता को खो दिया। जानकर बहुत दुख हुआ की ऋतुराज का निधन हो गया, हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे। वह एक निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म का हिस्सा थे। एक दोस्त और एक महान अभिनेता को खो दिया। आपकी याद आएगी। हाल ही में उन्हें पॉपुलर टीवी शो अनुपमा में भी देखा गया था।
ये भी पढ़ें- Abhinara: Manara और Abhishek साथ कर रहे हैं म्यूज़िक वीडियो में काम