भाषा बदलें

    Abhinara
    Photo Source - Twitter

    Abhinara: Manara और Abhishek साथ कर रहे हैं म्यूज़िक वीडियो में काम

    Last Updated: 4 फ़रवरी 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Abhinara: बिग बॉस का सीजन 17 खत्म हो चुका है। इस सीजन की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी ने जीती। वहीं फर्स्ट और सेकंड रनर अप अभिषेक कुमार और बनारस चोपड़ा रहे। शो खत्म होने के बाद दोनों पहली बार मिले हैं। उन दोनों की फोटोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह दोनों शायद साथ में काम करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर अभिषेक कुमार और मनारा की तस्वीर सामने आई है जो कि चंडीगढ़ की हैं। एक फोटो में दोनों ही एक साथ फोटो में क्यूट पोज़ देते नज़र आ रहे हैं।

    सड़क के किनारे बातें करते-

    इस दौरान अभिषेक और मनारा एक साथ नजर आए। दूसरी फोटो में दोनों सड़क के किनारे बातें करते हुए दिख रहे हैं। वहीं अभिषेक और मनारा की तस्वीर किसी अन्य प्रोजेक्ट की ओर इशारा कर रही हैं। मनारा ब्लैक हाफ स्वेटर और वाइट शर्ट में स्टनिंग लग रही हैं। वहीं अभिषेक ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं, दोनों की तस्वीर देख फैंस बहुत खुश हैं।

    म्यूजिक वीडियो में काम-

    ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब दोनों एक साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम करने वाले हैं। दोनों की तस्वीरें देखने के बाद फैंस म्यूजिक वीडियो का इंतजार कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि हम पंजाबी जोड़े को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। वहीं एक अन्य का कहना है कि दोनों एक को एक साथ देख कर खुशी हुई।

    ये भी पढ़ें- क्या Shraddha Kapoor करने जा रही हैं शादी? सोशल मीडिया पर..

    दोनों की ही मस्ती देखी गई-

    सलमान खान के शो बिग बॉस में मनारा चोपड़ा का अभिषेक कुमार के साथ खट्टा मीठा रिश्ता रहा है। वह दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, फिर उनके बीच झगड़े भी हुए। बिग बॉस के घर में दोनों की ही मस्ती देखी गई और दुश्मनी भी। शो में उनके बीच बहुत बार बड़ी लड़ाइयां भी हुई।

    बिग बॉस के फाइनल के बाद-

    अभिषेक मुनव्वर से मनारा का नाम जोड़कर उन्हें खूब चिढ़ाया करते थे। बिग बॉस के फाइनल के बाद दोनों के बीच में सुधार हुआ और अब दोनों एक साथ देखने को मिल रहे हैं। अब फैंस एक्साइटेड हैं कि क्या यह दोनों किसी एक नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं।

    ये भी पढ़ें- Poonam Pandey ने खुद उठाया अपनी झूठी मौत की खबर से पर्दा, शेयर..