Drishyam: The Conclusion
    Photo Source - Google

    Drishyam: The Conclusion: अजय देवगन, जयदीप अहलावत और तब्बू की फिल्म ‘Drishyam: The Conclusion’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस, दोनों से पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह क्राइम थ्रिलर पिछले दो पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाती है। अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में लौटे हैं, श्रिया सरन नंदिनी सलगांवकर बनी हैं और तब्बू मीरा देशमुख के रोल में दिखी हैं। फ्रेंचाइज़ी में जयदीप अहलावत की एंट्री इस बार का नया ट्विस्ट है। इशिता दत्ता भी अंजू सलगांवकर के रोल में वापसी करती हैं। राजत कपूर, प्रकाश राज, सौरभ शुक्ला, मृणाल जाधव और नेहा जोशी जैसे कलाकार सपोर्टिंग रोल में नज़र आते हैं।

    कब और कहां देख पाएंगे फिल्म?

    अब जो लोग थिएटर नहीं जा पाए, उनके लिए खुशखबरी है। Filmibeat की रिपोर्ट के मुताबिक, थिएट्रिकल रन खत्म होने के बाद यह फिल्म Netflix पर स्ट्रीम होगी। हालांकि मेकर्स की तरफ से OTT रिलीज़ डेट का कोई आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है। आमतौर पर बॉलीवुड फिल्में बड़े पर्दे पर आने के 45 से 60 दिन बाद स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर पहुंचती हैं। यानी घर बैठे फैमिली के साथ देखने के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है।

    डायरेक्टर बोले, यह बड़ी ज़िम्मेदारी थी-

    डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने माना, कि इस फिल्म को बनाना एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी थी, क्योंकि दर्शक सालों से इस दुनिया के साथ जी रहे हैं। उनके मुताबिक, हर किसी के पास कहानी के अंत को लेकर अपनी थ्योरी और उम्मीदें थीं। उन्होंने कहा, कि सबसे बड़ी चुनौती यह थी, कि उस सफर का सम्मान भी किया जाए और दर्शकों को ऐसा अनुभव भी मिले, जिसकी उन्होंने उम्मीद न की हो। पाठक को यह बात ‘satisfying’ लगती है, कि लोग अजय के किरदार के किए पर बहस और चर्चा कर रहे हैं। उनका कहना है, कि दृश्यम हमेशा इस बारे में रही है, कि लोग सच को कैसे देखते हैं और फिल्म देखने के बाद भी उस पर बातचीत होना ही इस फ्रेंचाइज़ी को खास बनाता है।

    ये भी पढ़ें- Awarapan 2 के टीज़र ने पुरानी यादें की ताज़ा, रिलीज़ डेट से कास्ट तक जानिए सबकुछ

    बॉक्स ऑफिस पर कमाल की शुरुआत-

    कमाई के मोर्चे पर भी फिल्म ने ज़ोरदार शुरुआत की है। ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ ने सिर्फ दो दिन में भारत में 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री मार ली। पहले दिन फिल्म ने 15,759 शोज़ से 62 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग ली, जबकि दूसरे दिन 16,868 शोज़ से 53.50 करोड़ रुपये जोड़े।

    ये भी पढ़ें- Praneet More पर कसा एल्विश यादव ने तंज, 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर कही ये बड़ी बात

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।