Honda Elevate Facelift
    Photo Source - Google

    Honda Elevate Facelift: अगर आप होंडा की मिड-साइज़ SUV एलिवेट के फैन हैं या नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Honda Cars India Honda Cars India इंडिया ने Elevate Facelift का एक और टीज़र जारी किया है। इस बार कंपनी ने गाड़ी के एक्सटीरियर की झलक दिखाई है। कार 6 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है और ग्राहकों के लिए प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। यानी जो लोग लॉन्च का इंतज़ार नहीं करना चाहते, वे अभी से अपनी बुकिंग पक्की कर सकते हैं।

    सामने से कैसी दिखेगी नई Honda Elevate Facelift?

    ताज़ा टीज़र में सबसे ज़्यादा ध्यान खींचता है गाड़ी का बदला हुआ फ्रंट। ग्रिल के अंदर Horizontal और Segmented LED DRLs दिए गए हैं, जो इसे ज़्यादा मॉडर्न लुक देते हैं। एक बड़ा बदलाव यह भी है, कि Honda का लोगो अब ग्रिल से हटाकर बोनट पर शिफ्ट कर दिया गया है। ग्रिल के ऊपर लगा क्रोम इन्सर्ट अलग टोन में फिनिश किया हुआ दिख रहा है और ऐसा लगता है, कि गाड़ी को एक नया greyish एक्सटीरियर शेड भी मिलेगा। टीज़र में 360-डिग्री कैमरा सिस्टम भी नज़र आया है, जो पार्किंग और तंग गलियों में गाड़ी निकालते वक्त काफी काम आता है।

    क्या कुछ पहले जैसा ही रहेगा?

    हर बदलाव बड़ा नहीं है। टीज़र के मुताबिक, एलईडी हेडलैंप, आईब्रो जैसे डिज़ाइन वाली DRLs और 17-इंच अलॉय व्हील का डिज़ाइन पुराने मॉडल जैसा ही दिखता है। एक नज़र में समझने के लिए नीचे की टेबल देखिए।

    पार्ट्सनई Elevate Facelift में क्या दिखा
    फ्रंट DRLsग्रिल में Horizontal, Segmented LED DRLs
    होंडा लोगोग्रिल से हटकर बोनट पर
    क्रोम इन्सर्टअलग टोन में, नए Greyish शेड के साथ
    360-डिग्री कैमराटीज़र में दिखाई दिया
    हेडलैंप और आईब्रो DRLsपुराने मॉडल जैसे
    17-इंच अलॉय व्हीलडिज़ाइन में बदलाव नहीं

    पीछे और अंदर भी होंगे बदलाव-

    इससे पहले आए टीज़र में कंपनी ने पीछे की तरफ Connected light Bar की झलक दी थी। साथ ही ग्रिल में कुछ अतिरिक्त एलिमेंट्स और इंटीरियर में हल्की थीम भी दिखी थी, जो मौजूदा टैन केबिन की जगह लेगी। यह बदलाव हाल ही में लॉन्च हुई होंडा सिटी में दिखे बदलाव जैसा है। इसके साथ डैशबोर्ड और डोर पैड्स पर Ambient लाइटिंग भी मिलेगी, जिससे रात के सफर में केबिन का मूड और बेहतर लगेगा।

    ये भी पढ़ें- Tata Sierra Jubilee Edition लॉन्च, नए एक्सेसरी पैक्स और कीमत के साथ जानिए क्या है खास

    इंजन में कोई फेरबदल नहीं-

    जो लोग परफॉर्मेंस में बदलाव की उम्मीद लगाए बैठे हैं, उनके लिए खबर थोड़ी सीधी है। उम्मीद है, कि एलिवेट फेसलिफ्ट में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं होगा। यानी यह अपडेट मुख्य रूप से लुक, फीचर्स और केबिन के एहसास पर फोकस करता है।

    लॉन्च के बाद एलिवेट फेसलिफ्ट का मुकाबला मारुति सुज़ुकी विक्टोरिस, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, हुंडई क्रेटा, फोक्सवैगन ताइगुन और टाटा सिएरा जैसी लोकप्रिय एसयूवी से होगा। सेगमेंट में कड़ी टक्कर है, इसलिए अब सबकी नज़र 6 अक्टूबर पर है, जब कीमत और वेरिएंट की पूरी जानकारी सामने आएगी।

    ये भी पढ़ें- Kia Seltos GTX(O) और X-Line(O) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।