iPhone 17 Pro Max: अगर आप लंबे समय से नया iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Flipkart की Mobile Early Bird Deals GOAT Sale में Apple की लेटेस्ट iPhone 17 Series पर शानदार छूट दी जा रही है। खास बात यह है कि iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Pro दोनों की कीमतों में सीधी कटौती की गई है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और No Cost EMI जैसे फायदे भी मिल रहे हैं, जिससे फोन की प्रभावी कीमत और कम हो सकती है।
iPhone 17 Pro Max हुआ सस्ता-
Apple का प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 17 Pro Max (512GB) इस समय Flipkart पर अपनी अब तक की सबसे कम लिस्टेड कीमत पर उपलब्ध है। लॉन्च के समय इस मॉडल की कीमत 1,69,900 रुपये थी, लेकिन सेल के दौरान इसे 1,57,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी ग्राहकों को सीधे 12,000 रुपये की बचत हो रही है।
अगर आपके पास पात्र बैंक कार्ड है या आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाते हैं, तो इसकी प्रभावी कीमत करीब 1,54,900 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं जो लोग एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते, उनके लिए No Cost EMI का विकल्प भी मौजूद है। ग्राहक लगभग 25,650 रुपये प्रति माह की EMI पर छह महीने में यह फोन खरीद सकते हैं।
iPhone 17 Pro पर भी मिल रही तगड़ी छूट-
केवल Pro Max ही नहीं, बल्कि iPhone 17 Pro (256GB) पर भी 12,000 रुपये की कटौती की गई है। इस फोन की लॉन्च कीमत 1,34,900 रुपये थी, जबकि सेल में यह 1,22,900 रुपये में उपलब्ध है।
बैंक ऑफर्स और अन्य लाभों को जोड़ने के बाद इसकी प्रभावी कीमत करीब 1,19,900 रुपये तक पहुंच सकती है। EMI के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए यह फोन लगभग 19,817 रुपये प्रति माह की No Cost EMI पर उपलब्ध है।
बैंक ऑफर्स से बढ़ेगी बचत-
Flipkart ने कई बैंक कार्ड यूजर्स के लिए अतिरिक्त छूट भी रखी है। SBI, Axis Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं Flipkart Axis Bank Credit Card और Flipkart SBI Credit Card यूजर्स को कैशबैक समेत और भी ज्यादा फायदे मिल रहे हैं।
इस वजह से अंतिम कीमत हर ग्राहक के लिए अलग हो सकती है। कौन-सा बैंक कार्ड इस्तेमाल किया जा रहा है और कौन-सा ऑफर लागू होता है, इसके आधार पर कुल बचत बढ़ सकती है।
पुराने फोन के बदले मिल सकता है बड़ा फायदा-
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो Flipkart का एक्सचेंज ऑफर आपके लिए डील को और आकर्षक बना सकता है। कंपनी योग्य स्मार्टफोन पर 68,300 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू देने का दावा कर रही है। इसके अलावा चुनिंदा डिवाइस पर 5,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- क्या iPhone 17 सीरीज होने वाली है 35,000 रुपये तक महंगी? जानिए क्या है नई अपडेट
दूसरे iPhone मॉडल्स पर भी नजर-
Flipkart ने अपनी सेल पेज पर अन्य iPhone मॉडल्स की झलक भी दिखाई है। कंपनी के मुताबिक, iPhone 17 की शुरुआती कीमत 70,900 रुपये, iPhone 16 की शुरुआती कीमत 59,900 रुपये, iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,12,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,27,900 रुपये तक जा सकती है। हालांकि अंतिम कीमत बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और अन्य प्रमोशनल लाभों के आधार पर तय होगी।
ये भी पढ़ें- कौन हैं Telegram के फाउंडर Pavel Durov? जिनके हैं 100 बच्चे और आज तक नहीं खरीदी एक भी प्रॉपर्टी


