भाषा बदलें

    Awarapan 2
    Photo Source - Google

    Awarapan 2: बॉलीवुड के एक्टर इमरान हाशमी की फेमस फिल्म आवारापन को रिलीज हुए 19 साल हो चुके हैं और इस मौके पर मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। उनकी मच अवेटेड फिल्म आवारापन 2 का ऑफिशियल टीज़र रिलीज कर दिया है। टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। क्योंकि इसमें एक बार फिर से वही दर्द, वही फिलिंग्स और वही शिवम नजर आने वाला है, जिसने साल 2007 में फैंस के दिल को छू लिया था।

    Awarapan 2 के ट्रेलर में क्या दिखा?

    टीचर की शुरुआत में इमरान हाशमी के किरदार शिवम को दिखाया जाता है। जो अपने पुराने अंदाज में नजर आते हैं, वह कहते हैं, कि “दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा!” यह डायलॉग सुनते ही फैंस को पहली फिल्म की याद आ जाती है। टीजर में शिवम को आलिया हामिद की कब्र पर श्रद्धांजलि देते हुए दिखाया गया है।

    पहली फिल्म में यह किरदार अभिनेत्री श्रेया शरण ने निभाया था। डार्क विजुअल, साइलेंट फ्रेम्स और फीलिंग से भरे बैकग्राउंड के बीच शिवम अपनी कहानी आगे बढ़ाते हैं। वह कहते हैं, “कुछ लोगों की कहानी उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती, उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है!”

    फिल्म की कहानी-

    इस डायलॉग से साफ पता चलता है, कि शिवम की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है और वह अधूरे हिसाब को पूरा करने के लिए लौट आया है। इसके साथ ही इस टीज़र में इमरान हाशमी को गुंडो से लड़ते हुए भी दिखाया गया है, वह ऐलान करते हैं, कि “इस बार या तो वह खुद खत्म हो जाएंगे या फिर अपना आवारापन छोड़ देंगे।”

    फिल्म की कास्ट-

    फिल्म इस बार एक्ट्रेस दिशा पटानी और दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आज़मी भी अहम रोल में नजर आने वाली है। एसके साथ ही जिनिलिया देशमुख और सलीली आचार्य भी फिल्म में नज़र आएंगे। टीजर में दोनों की झलक दिखाई गई है। जिससे फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस टीचर का सबसे खास पल इसका गाना है। बैकग्राउंड में फिल्म आवारापन का फेमस गाना, “तो फिर आओ नए”, अंदाज में सुनाई देता है।

    यह गाना न सिर्फ पुरानी यादों को ताजा करता है, बल्कि पहली फिल्म और उसके सीक्वल के बीच एक जुड़ाव भी दिखता है। टीज़र शेयर करते हुए विशेष फिल्म्स ने लिखा है, 19 साल का इंतजार अब खत्म हुआ शिवम वापस आ गया है। आपने उसकी कहानी को जिंदा रखा अब वह उसे आगे बढ़ाने के लिए लौट आया है।

    ये भी पढ़ें- Praneet More पर कसा एल्विश यादव ने तंज, 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर कही ये बड़ी बात

    Awarapan 2 कब होगी रिलिज़-

    मोहित सूरी के निर्देशन में बनी आवारापन 29 जून 2007 को रिलीज हुई थी, रिलीज के समय फिल्म को अच्छी सफलता नहीं मिली थी। लेकिन समय के साथ यह एक कल्ट क्लासिक बन गई। खासकर इस गाने और इमरान हाशमी का किरदार आज भी फैंस के बीच काफी फेमस है। अब आवारापन 2 का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं। जबकि फिल्म का निर्माण विशेष फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। टीजर को मिले शानदार रिस्पांस के बाद फैंस को उम्मीद है. कि शिवम की वापसी एक बार फिर बड़े पर्दे पर जादू बिखरने के लिए तैयार है।

    ये भी पढ़ें- Kara Movie Review: धनुष की इस फिल्म में कितना है दम? जानिए क्या है स्टोरी

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।