भाषा बदलें

    Cockroach Janta Party
    Photo Source - Google

    Cockroach Janta Party: देशभर में NEET पेपर लीक विवाद के बीच लगातार सामने आ रही छात्र आत्महत्या की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इसी बीच “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) ने इन घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखकर, उन परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की है, जिनके बच्चों ने पेपर लीक और उससे पैदा हुए मानसिक दबाव के कारण अपनी जान गंवा दी।

    एक हफ्ते में 11 छात्रों की मौत का दावा-

    अभिजीत दिपके ने अपने पत्र में कहा है, कि पिछले एक सप्ताह के दौरान 11 NEET अभ्यर्थियों ने आत्महत्या की है, जिनमें से पांच छात्रों की मौत पिछले 48 घंटों के भीतर हुई। उन्होंने लिखा, कि इन परिवारों पर केवल भावनात्मक ही नहीं बल्कि आर्थिक संकट भी टूट पड़ा है। कई माता-पिता ने अपने बच्चों के मेडिकल करियर के सपने पूरे करने के लिए बड़ा एजुकेशन लोन लिया था।

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी तेज–

    दिपके ने अपने पत्र में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय करने की मांग दोहराई है। उनका कहना है, कि छात्र इतना चाहते हैं, कि जिन कारणों से युवाओं की जान गई है, उसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो।

    दोबारा परीक्षा का दबाव बना मानसिक तनाव का कारण-

    3 मई को आयोजित NEET परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द करनी पड़ी थी। इसके बाद परीक्षा को 21 जून के लिए पुनर्निर्धारित किया गया। पहले ही एक बार कठिन परीक्षा दे चुके, लाखों छात्रों के सामने दोबारा तैयारी का दबाव आ गया, जिससे मानसिक तनाव और बढ़ गया। इस परीक्षा में पहले 551 शहरों में करीब 22.7 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

    ये भी पढ़ें- महीना खत्म होने से पहले खाली हो रही है जेब? महंगाई के नए आंकड़े जानकर बढ़ेगी चिंता

    उत्तराखंड और गुजरात में सामने आए ताजा मामले-

    उत्तराखंड के देहरादून में 23 वर्षीय एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार ,वह री-NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी और पढ़ाई में हमेशा अच्छी रही थी। उसने 12वीं में 96.7 प्रतिशत थे और कॉलेज में भी टॉपर रही थी।वहीं गुजरात के अहमदाबाद के न्यू रानीप इलाके में 17 वर्षीय एक छात्र की छठी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई।

    ये भी पढ़ें- सरकार की निगरानी में कैसे हुआ 1,600 करोड़ का घोटाला? 40 लाख मैट्रिक टन कोयला हुआ गायब

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।