Laughter Chefs 3: बॉलीवुड में रिश्तों की दास्तान अजीब होती है। कभी जो एक परिवार होते हैं वे अचानक अजनबी बन जाते हैं और फिर एक दिन अचानक मिलते हैं, तो आंखें भर आती हैं। कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह और सुनीता आहूजा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। करीब एक दशक की दूरी के बाद Colors TV के शो ‘Laughter Chefs 3’ पर तीनों का भावुक मिलन हुआ और यह पल देखने वाले हर किसी की आंखें नम कर गया।
सेट पर सुनीता आहूजा की एंट्री-
Laughter Chefs 3 के निर्माताओं ने Colors के इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो शेयर किया जिसमें सुनीता आहूजा का शो में ग्रैंड एंट्री लेते देखा जा सकता है। कृष्णा अभिषेक यह देखकर हैरान रह गए, उन्हें बिल्कुल पता नहीं था, कि उनकी मामी वहां आने वाली हैं। दरअसल शो के क्रिएटिव्स और चैनल ने सुनीता की एंट्री को पूरी तरह गुप्त रखा था। यहां तक कि होस्ट भारती सिंह को भी पता नहीं था।
“मुझे तो आपके चरणों में पार्किंग मिल गई”-
सुनीता को देखते ही कृष्णा ने आगे बढ़कर उन्हें गले लगाया, भावुक हो गए और फिर उनके पैर छुए। उन्होंने हंसते हुए कहा, “मुझे तो आपके चरणों में पार्किंग मिल गई।” इस एक लाइन में उनकी सारी भावनाएं छुपी थीं। कश्मीरा शाह की आंखें भी भर आईं और उन्होंने राष्ट्रीय टेलीविज़न पर सुनीता से कहा, “I am so sorry।” यह माफी 10 साल की दूरी को एक पल में पाटने जैसी थी।
क्यों हुआ था परिवार में यह टूटाव?
करीब एक दशक पहले कृष्णा-कश्मीरा और गोविंदा-सुनीता के बीच सार्वजनिक विवाद हो गया था। बात तब शुरू हुई जब गोविंदा ने कृष्णा के टेलीविज़न पर उनका मज़ाक उड़ाए जाने पर नाराज़गी जताई। वहीं कृष्णा ने गोविंदा पर अपने बच्चों से न मिलने का आरोप लगाया। सुनीता ने भी दोनों से दूरी बना ली और यह रिश्ता वहीं अटक गया, जब तक ‘Laughter Chefs 3’ ने यह जादू नहीं किया।
ये भी पढ़ें- जानिए कौन थीं हरियाणवी एक्ट्रेस Divyanka Sirohi? जिनका 30 की उम्र में हुआ निधन
Laughter Chefs 3 हंसी के साथ मिला रिश्तों का जोड़-
यह शो हर सप्ताहांत Colors TV पर आता है और JioHotstar पर भी स्ट्रीम होता है। भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी इसे होस्ट करते हैं। अंकिता लोखंडे, विकी जैन, निया शर्मा और जन्नत ज़ुबैर जैसे सितारे इसका हिस्सा हैं। कृष्णा ने कहा, कि यह उनकी ज़िंदगी का सबसे यादगार पल रहेगा “बोहोत मज़ा आया।”
ये भी पढ़ें- इस हफ्ते OTT पर ‘24’ से लेकर Korean Horror तक, आपकी Watchlist होने वाली है धमाकेदार



