OTT Releases This Week: अप्रैल खत्म होने को है और ऐसे में OTT प्लेटफॉर्म्स ने दर्शकों के लिए जबरदस्त कंटेंट की बारिश कर दी है। अगर आप भी सोच रहे हैं, कि इस वीकेंड क्या देखें, तो आपकी Watchlist अब पहले से ज्यादा मजेदार होने वाली है। इस हफ्ते एक्शन, रोमांस, हॉरर, पॉलिटिकल ड्रामा और कॉमेडी हर तरह का कंटेंट रिलीज हो रहा है। खास बात यह है, कि बड़े स्टार्स से लेकर इंडी फिल्मों तक, हर तरह का फ्लेवर इसमें शामिल है।
‘24’ की वापसी, एक्शन और सस्पेंस का हाई वोल्टेज डोज-
इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा में है 24, जिसमें Anil Kapoor एक बार फिर जय सिंह राठौड़ के किरदार में नजर आएंगे। यह सीरीज एक हाई-स्टेक एक्शन थ्रिलर है, जहां एक बड़े आतंकी हमले को रोकने की जिम्मेदारी एंटी-टेरर यूनिट के चीफ पर होती है। कहानी तब और दिलचस्प हो जाती है जब उनकी बेटी को किडनैप कर लिया जाता है। टाइम के खिलाफ यह रेस दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखती है।
‘Nukkad Naatak’ दिल को छू लेने वाली सोशल स्टोरी-
अगर आप कुछ मिनिंगफुल देखना चाहते हैं, तो Nukkad Naatak आपके लिए है। यह कहानी दो कॉलेज दोस्तों की है, जो एक गलती के बाद सिस्टम को समझने और बदलने की कोशिश करते हैं। फिल्म child labour और social inequality जैसे मुद्दों को रिलेटिबल तरीके से दिखाती है।
रोमांस और म्यूजिक का मेल-
Band Melam एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानी है, जिसमें दो बचपन के दोस्तों की लव स्टोरी दिखाई गई है। करियर, रिश्ते और जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बीच यह फिल्म आपको emotional और entertaining दोनों फील कराएगी
‘Jerax’ जब Xerox मशीन करने लगे इंसान की कॉपी-
कुछ हटकर देखने वालों के लिए Jerax एक मजेदार ऑप्शन है। एक साधारण xerox शॉप वाले की जिंदगी तब बदल जाती है जब उसकी मशीन इंसानों की कॉपी बनाने लगती है। इसके बाद जो chaos होता है, वह आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।
पॉलिटिक्स और साजिश ‘Prathichaya’-
Prathichaya एक पॉलिटिकल थ्रिलर है, जिसमें एक बेटे की कहानी है, जो अपने पिता का नाम साफ करने के लिए राजनीति में उतरता है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, साजिश और पावर गेम्स की परतें खुलती जाती हैं।
Korean Horror ‘If Wishes Could Kill’ डर के साथ टेक्नोलॉजी का ट्विस्ट-
अगर आपको डरावनी कहानियां पसंद हैं, तो If Wishes Could Kill जरूर देखें। यह कहानी एक ऐसी ऐप के इर्द-गिर्द घूमती है जो आपकी हर इच्छा पूरी करती है, लेकिन बदले में 24 घंटे के अंदर मौत तय कर देती है।
एक्शन और ड्रामा का कॉम्बिनेशन-
Marty Supreme में एक खिलाड़ी की obsession दिखाई गई है, जो उसे सफलता के साथ-साथ रिश्तों से भी दूर कर देती है।वहीं Greenland 2: Migration में एक परिवार की survival journey दिखाई गई है, जो खतरों से भरी हुई है।
ये भी पढ़ें- पैपराजी पर क्यों भड़कीं Shruti Haasan? बोलीं, क्या बक रहे हो.., देखें वीडियो वायरल
इस हफ्ते OTT पर क्यों बनती है नजर-
इस हफ्ते की खास बात यह है कि यहां हर तरह का कंटेंट मौजूद है, चाहे आप light romance देखना चाहते हों या फिर intense thriller। आज के दौर में जहां हर कोई अपने हिसाब से कंटेंट चुनना चाहता है, यह हफ्ता पूरी तरह binge-watch के लिए परफेक्ट है।
ये भी पढ़ें- जानिए कौन थीं हरियाणवी एक्ट्रेस Divyanka Sirohi? जिनका 30 की उम्र में हुआ निधन



