KG. School Fees 2.25 Lakh: बच्चे की पढ़ाई के लिए मां-बाप कितना कुछ करते हैं, यह सबको पता है। लेकिन अब सवाल यह है, कि नर्सरी की तुकबंदियां सिखाने के लिए ढाई लाख रुपये देना, क्या यह वाजिब है? सॉफ्टवेयर डेवलपर साक्षी ने एक्स पर एक स्कूल की किंडरगार्टन फीस का ब्रेकडाउन शेयर किया और लिखा “2.5 लाख फीस Twinkle Twinkle सीखने के लिए।” यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और 5 लाख से अधिक व्यूज़ बटोर लिए। लोगों का गुस्सा और हैरानी दोनों साफ दिख रहे थे।
फीस का पूरा हिसाब-
साक्षी ने जो फीस स्लिप शेयर की वह 2026-27 सत्र की थी। इसमें दाखिला शुल्क 15,000 रुपये, नॉन-रिफंडेबल कॉशन मनी 33,000 रुपये और ट्यूशन फीस, लाइब्रेरी फीस और जिमखाना फीस मिलाकर 2.25 लाख रुपये थे। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात थी, फीस स्लिप के नीचे लिखा एक नोट इस फीस में स्कूल के जूते, मोज़े और कैंटीन के खाने का खर्च शामिल नहीं है। यानी यह सिर्फ शुरुआत है।
2.5 lakh fees for learning Twinkle Twinkle 😂🤣 pic.twitter.com/yEucagf88C
— Sakshi (@Sakshi50038) April 19, 2026
यह नियंत्रण से बाहर हो रहा है-
इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तीखी रहीं। एक यूज़र ने लिखा, “यह साफ तौर पर नियंत्रण से बाहर हो रहा है। सरकार क्या कर रही है? इस फीस बढ़ोतरी पर नियम क्यों नहीं बनते?” दूसरे ने बताया, “आईबी स्कूल में नर्सरी की फीस 3.5 लाख से शुरू होती है। उसमें म्यूज़िक रूम, फ्री खाना, एक्टिविटी रूम, स्विमिंग, स्केटिंग सब है। क्लासरूम एसी हैं और रिसेप्शन में घुसते ही पांच सितारा होटल लगता है।” एक और ने कटाक्ष करते हुए कहा, “यही है शुद्ध पूंजीवाद। मां-बाप सरकारी स्कूल भेज सकते हैं, मुफ्त में। लेकिन नहीं, सोसायटी में क्या सोचेंगे लोग?”
ये भी पढ़ें- स्कूल तय दुकानों से यूनिफॉर्म, किताबें खरीदने के लिए नहीं कर सकते मजबूर, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
मध्यवर्गीय परिवारों के लिए बन रही है बड़ी चुनौती-
यह पूरी बहस एक बड़े और ज़रूरी सवाल की तरफ इशारा करती है, क्या अच्छी शिक्षा अब सिर्फ अमीरों का हक रह गई है? जब किंडरगार्टन की फीस ही ढाई लाख पहुंच जाए तो मध्यवर्गीय परिवारों के लिए यह बोझ साल-दर-साल भारी होता जाएगा। शिक्षा के बाज़ारीकरण पर लगाम लगाना, अब सरकार की ज़िम्मेदारी है, वरना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच और असमानता की खाई और गहरी होती जाएगी।
ये भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2026 Out: DigiLocker पर ऐसे देखें अपना स्कोर, जानिए स्टेप बाय स्टेप



