Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और परेशान भी। यह वीडियो X पर खूब शेयर किया जा रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं। वीडियो में एक स्ट्रीट फूड विक्रेता को कथित तौर पर अस्वच्छ तरीके से खाना बनाते और परोसते हुए दिखाया गया है। यही वजह है. कि यह क्लिप अब बहस का बड़ा मुद्दा बन गई है।
वीडियो में क्या दिखा?
वायरल क्लिप में दिखता है, कि एक ठेले पर समोसा बेचने वाला व्यक्ति पहले अपने कपड़ों के अंदर हाथ डालता है। इसके बाद वीडियो कट होता है और वही व्यक्ति उसी हाथ से ग्राहकों को समोसा चाट परोसता नजर आता है। वीडियो पर “सावधान रहें” और “सतर्क रहें” जैसे टेक्स्ट भी लिखे गए हैं, जो इस घटना को और ज्यादा चौंकाने वाला बना देते हैं। बताया जा रहा है, कि यह वीडियो हैदराबाद का हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
– hands in pants
— Tarun Gautam (@TARUNspeakss) April 19, 2026
– scratches
– serves food
Reason why insist on basic hygiene in India but people take offence when I say I don’t want my food touched by anyone’s bare hands.
Now imagine eating this food!! pic.twitter.com/lLQiUenz9C
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा-
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया काफी तेज और भावुक रही है। कई यूजर्स ने इसे देखकर नाराजगी जताई, तो कुछ ने इसे बेहद घिनौना बताया। एक यूजर ने लिखा, कि “इतनी सच्चाई दिखाने की जरूरत नहीं थी”, जबकि दूसरे ने सलाह दी, कि बाहर का खाना कम से कम खाना चाहिए। कुछ लोगों ने तो मजाकिया अंदाज में इसे “सीक्रेट मसाला” तक कह दिया, लेकिन इसके पीछे की चिंता साफ नजर आई।
ये भी पढ़ें- “वर्दी में गुंडे”, पुलिस ने दुष्यंत चौटाला की गाड़ी रोककर तानी पिस्तौल, CCTV ने कैद किया पूरा सच
स्ट्रीट फूड और हाइजीन पर फिर उठे सवाल-
भारत में स्ट्रीट फूड का अपना अलग ही क्रेज है। सस्ती कीमत और स्वाद की वजह से लोग बड़े चाव से इसे खाते हैं। लेकिन इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है, कि क्या हर जगह साफ-सफाई के नियमों का पालन हो रहा है? कई लोग अब यह सोचने पर मजबूर हैं, कि जिस खाना को वे रोज खाते हैं, उसकी तैयारी कितनी सुरक्षित होती है। खासकर ऐसे वीडियो सामने आने के बाद लोगों का भरोसा थोड़ा डगमगाना स्वाभाविक है।
ये भी पढ़ें- 9 लाख LPA की नौकरी छोड़ी, पहले महीने कमाए 1.5 लाख, अंशिका ने बताई कंटेंट क्रिएशन की असली सच्चाई



