Delhi 46 km Flyover Project: राजधानी दिल्ली में रोजाना ट्रैफिक जाम से जूझ रहे लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार ने शहर में ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान तैयार किया है।
इस योजना के तहत करीब 150 किलोमीटर का रोड नेटवर्क विकसित किया जाएगा, जिसमें 46 किलोमीटर तक फ्लाईओवर और अंडरपास शामिल होंगे। इस पहल का मकसद उन जगहों पर ट्रैफिक का दबाव कम करना है, जहां रोजाना लंबा जाम लगता है और लोगों का समय बर्बाद होता है।
किन इलाकों पर रहेगा फोकस?
इस परियोजना में राजधानी के सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले और ट्रैफिक से जूझते इलाकों को प्राथमिकता दी गई है। इनमें ITO Red Light, Old Delhi Railway Station और IGI Airport Terminal 1 के पास का NSG जंक्शन शामिल है। इन जगहों पर अक्सर भारी ट्रैफिक रहता है, जिससे लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसी वजह से इन “चोक पॉइंट्स” को सुधारने पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
फ्लाईओवर और अंडरपास से बदलेगा ट्रैफिक का फ्लो-
Public Works Department के इस प्लान में नए फ्लाईओवर, अंडरपास और एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना है। खास तौर पर महरौली-महिपालपुर रोड, कांती नगर जंक्शन और बवाना जैसे इलाकों में फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।
इसके अलावा नानकसर गुरुद्वारा टी-पॉइंट से दिल्ली-यूपी बॉर्डर तक एक एलिवेटेड कॉरिडोर भी प्रस्तावित है, जिससे इंटरस्टेट ट्रैफिक को काफी राहत मिलेगी। अधिकारियों का मानना है कि इन प्रोजेक्ट्स से ट्रैफिक का फ्लो स्मूद होगा और जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
कैसे मिलेगा आम लोगों को फायदा?
इस योजना के पूरा होने के बाद दिल्लीवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ऑफिस जाने वाले, स्कूल जाने वाले बच्चे और रोज सफर करने वाले लोगों का समय बचेगा और सफर ज्यादा आसान हो जाएगा। कम जाम का मतलब होगा कम फ्यूल खर्च और कम प्रदूषण, जिससे पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा। साथ ही, शहर में गाड़ियों की औसत स्पीड बढ़ेगी और सफर का अनुभव बेहतर होगा।
ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं Sadhvi Satish Sail? जिन्होंने जीता मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का ताज
फिलहाल इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए स्टडी चल रही है और अलग-अलग हिस्सों के लिए टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है, कि जल्द ही काम शुरू करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
यह पहल दिखाती है, कि सरकार अब ट्रैफिक की समस्या को सिर्फ मुद्दा नहीं, बल्कि एक प्राथमिकता मानकर समाधान की दिशा में आगे बढ़ रही है। आने वाले समय में अगर यह योजना सही तरीके से लागू होती है, तो दिल्ली की सड़कों पर सफर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर बॉर्डर के पास मिला इल्यूमिनेशन राउंड, जांच में जुटीं एजेंसियां, जानिए क्या है ये?



