Deepika Padukone Second Pregnancy
    Photo Source - Google

    Deepika Padukone Second Pregnancy: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी दिपिका और रनवीर सिंह ने रविवार को एक ऐसी खुशखबरी दी, जिसने उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया, कि वे अपने दूसरे बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। इस अनाउंसमेंट का अंदाज़ भी बेहद खास था, तस्वीर में उनकी बेटी दुआ एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आई और कैप्शन में सिर्फ दो ईविल आई इमोजी थे। बिना शब्दों के भी यह पोस्ट बहुत कुछ कह गई।

    Dua बनी लिटिल मैसेंजर-

    इस खबर की सबसे खास बात यह रही, कि छोटी दुआ इस अनाउंसमेंट का चेहरा बनीं। एक तरह से ये सिर्फ प्रेग्नेंसी न्यूज नहीं, बल्कि फैमिली बॉन्डिंग का खूबसूरत मोमेंट भी था। सोशल मीडिया पर फैंस इस तस्वीर को “क्यूटेस्ट रिवील एवर” कह रहे हैं।दिपिका और रनवीर की जिंदगी में दुआ पहले ही ढेर सारी खुशियां लेकर आई थीं। 8 सितंबर 2024 को जन्मी दुआ ने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया था और अब वह बड़ी बहन बनने जा रही हैं।

    प्यार की शुरुआत से फैमिली तक का सफर-

    दिपिका और रनवीर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। दोनों की मुलाकात 2013 में फिल्म राम लीला के सेट पर हुई थी, जहां से उनका रिश्ता शुरू हुआ। कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 2015 में सीक्रेट एंगेजमेंट की और फिर 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में ग्रैंड वेडिंग की।

    मदरहुड ने बदल दी Deepika की दुनिया-

    Deepika ने हाल ही में WAVES 2025 Summit में मदरहुड के अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया, कि मां बनने के बाद उनकी प्रायोरिटीज पूरी तरह बदल गईं। उन्होंने कहा, कि पहले उनकी जिंदगी करियर और एम्बिशन के इर्द-गिर्द घूमती थी, लेकिन अब एक नए जीवन की जिम्मेदारी ने उन्हें ग्राउंडेड और इमोशनली कनेक्टेड बना दिया है।

    Deepika चाहती हैं, कि उनकी बेटी एक नॉर्मल और सिक्योर चाइल्डहुड जीए, बिना फिल्मी दुनिया के प्रेशर के। वह अक्सर अपने पेरेंट्स खासतौर पर अपनी मां को क्रेडिट देती हैं, जिनसे उन्हें वैल्यूज और इमोशनल स्ट्रेंथ मिली।

    करियर भी ऑन ट्रैक-

    जहां पर्सनल लाइफ में खुशियां दोगुनी हो रही हैं, वहीं प्रोफेशनल फ्रंट पर भी दोनों स्टार्स शानदार दौर में हैं। रनवीर की फिल्म Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है।

    वहीं दिपिका जल्द ही Shah Rukh Khan के साथ फिल्म King में नजर आएंगी। इसके अलावा वह अल्लू अर्जुन के साथ एटली की AA22xA6 में भी दिखेंगी।

    ये भी पढ़ें- 200 करोड़ केस में जैकलीन का यू-टर्न! सुकेश के खिलाफ खोलेंगी राज, अप्रूवर बनने की मांग

    एक नई शुरुआत-

    दिपिका और रनवीर के लिए यह सिर्फ दूसरी प्रेग्नेंसी नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है, जहां उनका परिवार और भी बड़ा होने जा रहा है। उनकी जर्नी आज के कपल्स के लिए एक रिलेटेबल स्टोरी बन गई है, जहां करियर और फैमिली दोनों साथ-साथ चलते हैं।

    ये भी पढ़ें- Bhoot Bangla Box office Collection Day 1: जानिए पहले दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने कितनी की कमाई

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।