Railway Fine
    Symbolic Photo Source - Google

    Railway Fine: ट्रेन से सफर करना आज भी लाखों लोगों के लिए सबसे आसान और किफायती तरीका है। सफर के दौरान कई लोग ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं, तो कई यात्री घर से बना खाना लेकर चलते हैं, जिससे हेल्दी और कंफर्टेबल फील हो सके। लेकिन अब यही आदत अगर थोड़ी सी लापरवाही के साथ जुड़ जाए, तो भारी पड़ सकती है।

    हाल ही में रेलवे ने साफ तौर पर संकेत दिया है, कि ट्रेन और स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर अब सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। अगर आपने खाना खाकर उसका कचरा सीट के पास या प्लेटफॉर्म पर छोड़ दिया, तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है।

    सफाई को लेकर रेलवे की सख्त मुहिम-

    रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखना, अब सिर्फ अपील नहीं, बल्कि एक सख्त नियम बन चुका है। इसी कड़ी में पूर्व रेलवे ने एक बड़ा अभियान चलाया, जिसमें एक ही दिन में 1447 मामलों में कार्रवाई की गई और कुल 2,89,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

    इस कार्रवाई में हावड़ा मंडल में 457 मामलों से 91,400 रुपये, आसनसोल मंडल में 217 मामलों से 43,400 रुपये, मालदा मंडल में 158 मामलों से 31,600 रुपये और सियालदह मंडल में 615 मामलों से 1,23,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह आंकड़े साफ बताते हैं कि अब रेलवे इस मुद्दे को लेकर बिल्कुल भी ढील देने के मूड में नहीं है।

    एक परिवार की गलती से सीख-

    इस अभियान के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया, जो हर यात्री के लिए सीख बन सकता है। एक परिवार ट्रेन में घर से बना खाना लेकर सफर कर रहा था। रास्ते में उन्होंने खाना खाया, लेकिन बचा हुआ खाना और कचरा वहीं सीट के पास छोड़ दिया।जैसे ही रेलवे कर्मचारी वहां पहुंचे, उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस परिवार पर जुर्माना लगा दिया।

    क्यों जरूरी है साफ-सफाई का ध्यान रखना-

    रेलवे का मानना है कि स्वच्छता केवल दिखावे की चीज नहीं है, बल्कि यह यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है। गंदगी से बीमारियां फैल सकती हैं, साथ ही यह दूसरे यात्रियों के लिए भी असुविधा का कारण बनती है। इसीलिए रेलवे बार-बार यात्रियों से अपील कर रहा है कि वे अपने आसपास सफाई रखें और कचरे को डस्टबिन में ही डालें।

    ये भी पढ़ें- अब फरीदाबाद-गुरुग्राम में नहीं दिखेगा कहीं भी कूड़े का ढ़ेर, जानिए कैसे वेस्ट टू एनर्जी प्लांट से होगा कचरा खत्म

    सफर को आरामदायक बनाना है तो नियम याद रखें-

    अगर आप भी ट्रेन में घर से खाना लेकर जा रहे हैं, तो बिल्कुल जाएं, लेकिन ध्यान रखें, कि कचरा इधर-उधर न फैलाएं। सफर के दौरान छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाकर आप न सिर्फ जुर्माने से बच सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी यात्रा को सुखद बना सकते हैं। रेलवे ने साफ कर दिया है, कि आने वाले समय में यह अभियान और तेज होगा। ऐसे में बेहतर यही है, कि आप सतर्क रहें और सफाई को अपनी आदत बना लें, जिससे आपका सफर आरामदायक और बिना किसी परेशानी के पूरा हो सके।

    ये भी पढ़ें- Momos ने छीनी मासूम की याददाश्त, 10 साल की बच्ची ICU में भर्ती, जानिए पूरा मामला

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।