Dual SIM Ringtone Android: भारत में dual-SIM फोन इस्तेमाल करना आज एक आम बात बन चुका है। ज्यादातर लोग एक नंबर पर्सनल काम के लिए और दूसरा ऑफिस या बिज़नेस के लिए रखते हैं। कई लोग बेहतर नेटवर्क के लिए अलग-अलग कंपनियों के SIM जैसे Jio और Airtel भी साथ में यूज़ करते हैं। लेकिन इतने सालों बाद भी एंड्रॉइड में एक बेसिक सुविधा की कमी महसूस होती रही है, दोनों SIM के लिए अलग-अलग रिंगटोन सेट करने का ऑप्शन। अब लगता है, कि यह परेशानी जल्द खत्म हो सकती है।
Android में आने वाला है नया फीचर-
हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक Google एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स अपने फोन में हर SIM के लिए अलग रिंगटोन सेट कर पाएंगे। यह फीचर अभी टेस्टिंग फेज़ में है, अब तक यह सुविधा कुछ कंपनियों जैसे Motorola के फोन में ही मिलती थी, लेकिन Android के सिस्टम पर यह फीचर मौजूद नहीं था। अगर Google इसे ऑफिशियली लॉन्च करता है, तो यह करोड़ों Android यूजर्स के लिए एक छोटा लेकिन बेहद यूज़फुल बदलाव साबित होगा।
क्यों है यह फीचर इतना जरूरी?
सोचिए, आपका फोन बजता है और आपको तुरंत समझ आ जाए, कि कॉल पर्सवल नंबर पर है या ऑफिस वाले नंबर पर बिना स्क्रीन देखे। यही इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत है।
यह बदलाव खासतौर पर भारत जैसे देश में ज्यादा मायने रखता है, जहां ड्यूअल-SIM का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है। इससे डेली लाइफ आसान होगी और यूज़र को बार-बार फोन चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
eSIM और Physical SIM दोनों में करेगा काम-
रिपोर्ट के अनुसार यह नया फीचर सिर्फ ट्रडिशनल सिम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि eSIM पर भी काम करेगा। यानी आने वाले समय में चाहे आप फिज़िकल SIM यूज़ करें या eSIM, दोनों के लिए अलग रिंगटोन सेट करना आसान होगा।
Android 17 में क्या-क्या नया मिलेगा?
Google जल्द ही अपना सालाना इवेंट Google I/O आयोजित करने वाला है, जहां कंपनी Android 17 को ऑफिशियली पेश कर सकती है। इस इवेंट में CEO Sundar Pichai नए फीचर्स का खुलासा कर सकते हैं।
लीक्स के अनुसार Android 17 में कुछ काम के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया UI डिज़ाइन, बेहतर अनुकूलन विकल्प और सहज एनिमेशन शामिल हो सकते हैं। नोटिफिकेशन पैनल को और रिस्पॉन्सिव बनाया जा सकता है और आइकन वॉलपेपर के अकाउंट से खुद को एडजस्ट किया जा सकता है।
इसके अलावा, एंड्रॉइड में टास्कबार जैसे इंटरफ़ेस, बेहतर कीबोर्ड और माउस सपोर्ट और मल्टी-विंडो फीचर्स को भी अपग्रेड किया जा सकता है। एंड्रॉइड डिवाइस पर बड़ी स्क्रीन कनेक्ट हो सकती हैं और अधिक शक्तिशाली बन सकती हैं।
Privacy और Performance पर भी फोकस-
एंड्रॉइड 17 में प्राइवेसी को लेकर भी सुधार देखने को मिल सकते हैं। इसमें बैकग्राउंड ऐप्स पर अधिक नियंत्रण और बेहतर सुरक्षा उपकरण दिए जा सकते हैं। साथ ही लॉक स्क्रीन विजेट की वापसी भी हो सकती है, जिससे बिना फोन अनलॉक किए जरूरी जानकारी मिल सकेगी।
ये भी पढ़ें- अब नहीं बचेगा Deepfake का खेल! हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, Meta-Google समेत दिग्गज कंपनियों को नोटिस
कब तक मिलेगा अपडेट?
Android 17 के लिए कुछ डिवाइसेज का बीटा वर्जन उपलब्ध है। उम्मीद है, कि इसका स्थिर संस्करण जून या जुलाई तक रोल आउट हो सकता है। डुअल-सिम रिंगटोन फीचर भले ही छोटा हो, लेकिन इससे यूजर्स का अनुभव काफी बेहतर हो सकता है। एंड्रॉइड 17 के साथ यह बदलाव अगर आता है, तो इसे उपयोग में लाया जा सकता है और स्मार्ट और सुविधाजनक बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- भारत में कहां हो रहा है ChatGPT सबसे ज्यादा इस्तेमाल? रिपोर्ट में टॉप पर आया ये शहर



