Child Marriage Case
    Photo Source - Google

    Child Marriage Case: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां एक 8 साल की बच्ची का बाल विवाह कर दिया गया। हैरानी की बात यह है, कि शुरुआत में प्रशासन को इसकी सूचना तो मिली, लेकिन जांच के दौरान सही जानकारी सामने नहीं आ सकी और शादी की रस्में पूरी कर दी गईं। बाद में जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब जाकर पूरा सच सामने आया और प्रशासन हरकत में आया।

    प्रशासन की सख्त कार्रवाई-

    वीडियो सामने आते ही पुलिस और प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया। इस मामले में सिर्फ बच्ची के माता-पिता ही नहीं, बल्कि शादी में शामिल हर उस व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिसने इस अवैध काम में किसी भी तरह की भूमिका निभाई। प्रशासन का यह कदम एक सख्त संदेश देता है, कि अब बाल विवाह के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

    कानून के तहत बड़ी कार्रवाई-

    इस मामले में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस कानून के अनुसार, बाल विवाह एक गंभीर अपराध है और इसमें शामिल सभी लोगों को सजा हो सकती है। पुलिस ने बच्ची के अभिभावकों के साथ-साथ शादी करवाने वाले पंडित, टेंट लगाने वाले, हलवाई, घोड़ी संचालक और यहां तक, कि कार्ड छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक तक को आरोपी बनाया है। यह दिखाता है, कि अब कानून सिर्फ आयोजकों तक सीमित नहीं है, बल्कि सहयोग देने वालों पर भी बराबर सख्ती बरती जा रही है।

    समाज की सोच पर सवाल-

    यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज की उस सोच को भी उजागर करती है, जहां आज भी कई जगहों पर बाल विवाह को सामान्य माना जाता है। एक 8 साल की बच्ची, जिसे अभी खेलना-कूदना चाहिए, उसे शादी जैसे बंधन में बांध देना न सिर्फ कानूनन गलत है, बल्कि उसके भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है।

    जागरूकता ही है सबसे बड़ा हथियार-

    विशेषज्ञों का मानना है कि बाल विवाह को रोकने के लिए सबसे जरूरी है जागरूकता। जब तक लोग खुद इस बुराई को समझकर इसका विरोध नहीं करेंगे, तब तक ऐसे मामले सामने आते रहेंगे। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी इस तरह की घटना की जानकारी मिले, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1098 या 112 पर सूचना दें।

    ये भी पढ़ें- अब स्कूलों में नहीं चलेगें बच्चों के ये छोटू-कालू नाम, इस राज्य की सरकार ने शुरु किया अभियान

    क्या बदलेगा अब हालात?

    राजगढ़ की यह घटना एक चेतावनी है, कि कानून तो सख्त है, लेकिन जरूरत है, उसे सही समय पर लागू करने और समाज में जागरूकता फैलाने की। अब देखना होगा, कि इस मामले के बाद क्या लोगों की सोच में बदलाव आता है या फिर यह खबर भी कुछ दिनों में भूल दी जाएगी।

    ये भी पढ़ें- अमरावती कांड का सच, आखिर कितना गहरा है शोषण का ये जाल? जानिए इस नेटवर्क की पूरी सच्चाई

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।