Delhi-Dehradun Expressway
    Photo Source - Google

    Delhi-Dehradun Expressway: प्रधानमंत्री मोदी ने 14 अप्रैल को बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया है। इस मेगा प्रोजेक्ट के शुरू होते ही दिल्ली से देहरादून का सफर अब सिर्फ 180 मिनट यानी करीब 3 घंटे में पूरा हो सकेगा। पहले यही दूरी तय करने में लगभग 6 घंटे लगते थे, जिससे लोगों को लंबा और थकाऊ सफर करना पड़ता था। अब यह एक्सप्रेसवे यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है।

    12,000 करोड़ की लागत से बना आधुनिक हाईवे-

    करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ यह छह-लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे चार चरणों में विकसित किया गया है। इसमें ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड दोनों तरह के सेक्शन शामिल हैं। इस हाईवे को इस तरह डिजाइन किया गया है, कि वाहन 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आसानी से दौड़ सकें। इसका मतलब है, कि अब न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि सफर भी स्मूथ और कम्फर्टेबल होगा।

    किन-किन शहरों से होकर गुजरेगा यह एक्सप्रेसवे-

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की शुरुआत दिल्ली के अक्षरधाम इलाके से होती है और यह देहरादून तक जाता है। रास्ते में यह उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर से होकर गुजरेगा। इसके अलावा, एक खास लिंक रोड इसे हरिद्वार से भी जोड़ेगा और यह चारधाम हाईवे से भी कनेक्ट रहेगा। इससे उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।

    टोल शुल्क कितना देना होगा-

    जब यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से चालू हो जाएगा, तब कार से यात्रा करने वाले लोगों को एक तरफ के सफर के लिए लगभग 670 से 675 रुपये तक का टोल देना पड़ सकता है। वहीं, अगर आप 24 घंटे के भीतर राउंड ट्रिप करते हैं, तो खर्च 1000 रुपये से थोड़ा ज्यादा हो सकता है। हालांकि, बेहतर रोड और कम समय को देखते हुए लोग इसे एक good deal मान रहे हैं।

    एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स की पूरी जानकारी-

    इस एक्सप्रेसवे के प्रमुख एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स में अक्षरधाम, लोनी, खेकड़ा (बागपत), लोहड्डा, करौंदा महाजन, ख्यावरी, सहारनपुर, गणेशपुर, अशरोड़ी और आखिर में देहरादून शामिल हैं। इन पॉइंट्स की वजह से आसपास के शहरों और कस्बों को भी सीधा फायदा मिलेगा और कनेक्टिविटी पहले से कहीं ज्यादा बेहतर होगी।

    दिल्ली के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होगा प्रोजेक्ट-

    दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह सांधू ने इस एक्सप्रेसवे को दिल्ली के लोगों के लिए ‘गेम चेंजर’ बताया है। उन्होंने कहा, कि यह प्रोजेक्ट न सिर्फ ट्रैफिक जाम को कम करेगा, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार देगा। केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी की अगुवाई में इस प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा किया गया, जो भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की मजबूत तस्वीर पेश करता है।

    ये भी पढ़ें- एयर इंडिया रेट्रोफिटेड Boeing 787-8 पहुंचा दिल्ली, जानिए कैसे पैसेंजर्स को मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस

    आम लोगों के लिए क्या बदलेगा-

    अब वीकेंड ट्रिप प्लान करना आसान होगा, ऑफिस ट्रैवल में समय बचेगा और श्रद्धालुओं के लिए चारधाम यात्रा ज्यादा कंविनिएंट बन जाएगी। कुल मिलाकर, यह एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी को आसान बनाने वाला एक बड़ा कदम है।

    ये भी पढ़ें- पहली बार दिल्ली में झीलों और तालाबों पर सोलर प्लांट लगाएगी सरकार, यहां से होगी शुरुआत

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।