Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस वीडियो में कथित तौर पर एक पिता अपने छोटे बच्चे को रेलिंग से कूदने के लिए उकसाता नजर आ रहा है। जैसे ही यह क्लिप सामने आई, लोगों में गुस्सा और चिंता दोनों देखने को मिले। कई यूजर्स ने इसे बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना बताया।
वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटा बच्चा रेलिंग के किनारे खड़ा दिखाई देता है, जबकि उसका पिता उसे कूदने के लिए इशारा करता है। कुछ ही सेकंड बाद बच्चा छलांग लगाता है और पिता उसे हवा में पकड़ लेता है। इसके बाद वह बच्चे को खेल-खेल में फिर से उछालता भी नजर आता है। वीडियो में यह भी दिखता है, कि पिता नीचे गद्दे पर खड़ा था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है, कि कुछ हद तक सावधानी बरती गई थी।
Instagram रील के लिए बनाई गई थी वीडियो?
बताया जा रहा है, कि यह वीडियो Instagram रील के लिए शूट किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे साकिब राणा नाम के यूजर ने पोस्ट किया था, जिसमें कैप्शन भी चेतावनी भरा था, बच्चों की जिंदगी को खतरे में डालकर वीडियो न बनाएं। हालांकि, इस वीडियो की लोकेशन और असल सच्चाई की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन कई यूजर्स का दावा है, कि यह घटना उत्तर प्रदेश की हो सकती है।
वीडियो बनाने के नाम पर अपने बच्चों की जान जोखिम में न डालें।
— ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) April 10, 2026
ऐसे बच्चों कों आदत लगती है कभी अकेलेपन में यदि ऐसा कर दिया तो..? pic.twitter.com/jtoxWAGsKE
लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं-
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने लिखा, कि “रील के चक्कर में लोग कुछ भी कर रहे हैं।” किसी ने इसे पुलिस में रिपोर्ट करने की बात कही, तो किसी ने इसे सीधे-सीधे बच्चे की जान के साथ खिलवाड़ बताया। एक यूजर ने लिखा, “ऐसे लोगों को समझाना जरूरी है, वरना ये और बड़ा खतरा बन सकते हैं।” वहीं कुछ लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताते हुए सोशल मीडिया पर सख्त नियमों की मांग की।
कुछ लोगों ने पिता का किया बचाव-
जहां एक ओर ज्यादातर लोग नाराज दिखे, वहीं कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को अलग नजरिए से भी देखा। उनका कहना था, कि बच्चा अपने पिता पर भरोसा करके ही कूदा और यह पिता-बेटी के बीच के भरोसे को भी दिखाता है। हालांकि, इस तरह की दलीलें भी बहस का हिस्सा बन गई हैं, कि क्या भरोसा दिखाने के लिए इतनी जोखिम भरी चीजें करना सही है?
ये भी पढ़ें- जॉम्बी ड्रग के दावे निकले फर्जी, बेंगलुरु पुलिस ने बताई शख्स के मॉशनलैस खड़े रहने की असली वजह
बच्चों की सुरक्षा बनाम सोशल मीडिया क्रेज-
यह मामला एक बार फिर इस सवाल को सामने लाता है, कि क्या सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग हदें पार कर रहे हैं? खासकर जब बात बच्चों की हो, तो जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: क्या सच में कुत्ते की तरह भौंकना है रेबीज़ का लक्षण, जानिए डॉक्टर ने क्या कहा



