Adulterated Sauce: मोमोज़ हो या चाउमीन बिना उस तीखी लाल चटनी के खाने का मज़ा अधूरा लगता है। लेकिन अगर यही चटनी आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही हो तो? उत्तर प्रदेश के हापुड़ ज़िले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने हाल ही में एक घर पर छापा मारा और वहां से करीब 200 लीटर संदिग्ध लाल रंग की वेजिटेबल सॉस ज़ब्त की। अधिकारियों को शक है, कि यह सॉस असली सब्ज़ियों से नहीं बल्कि केमिकल, एसिड और कृत्रिम रंग मिलाकर तैयार की जा रही थी।
कहां से आई यह ज़हरीली सॉस और कौन खा रहा था इसे?
यह सॉस मेरठ के पास हापुड़ ज़िले में एक मकान में बनाई जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की सॉस आमतौर पर मोमोज़, चाउमीन और बर्गर जैसे स्ट्रीट फूड के साथ परोसी जाती है। दरअसल बहुत से ठेले वाले और छोटे खाने की दुकानें ताज़ी टमाटर या सब्ज़ियों से सॉस नहीं बनातीं, वे इस तरह की तैयार सॉस बाहर से मंगवाते हैं। यानी जो लाल चटनी आप मोमोज़ के साथ चाव से खाते हैं, वह कहां से आती है और कैसे बनती है, यह जानना अब ज़रूरी हो गया है।
200 kg of red pulp, made with acids and chemicals, was ready to be bottled and sold as tomato ketchup in the market in Hapur, Uttar Pradesh. pic.twitter.com/U70WyFYpiW
— Krishna Chaudhary (@KrishnaTOI) April 9, 2026
काफी समय से आ रही थीं शिकायतें-
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार त्यागी ने बताया, कि विभाग को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं, कि अलग-अलग जगहों पर वेजिटेबल सॉस के नाम पर मिलावटी पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। जांच के दौरान जो लाल रंग का मिश्रण मिला, उसमें कृत्रिम रंग और एसिड मिलाए जाने की आशंका है। पहली नज़र में ही यह सामग्री खाने लायक नहीं लगी। अधिकारियों ने मौके पर ही ज़ब्त सामग्री को नष्ट कर दिया और सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।
जांच रिपोर्ट आने पर होगी सख्त कार्रवाई-
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है, कि प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद यह तय होगा, कि इस मिश्रण में वास्तव में क्या-क्या मिलाया गया था। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस मामले में आगे की जांच भी शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- Raghav Chadha ने फिर सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, AAP को दिया करारा जवाब, देखें
सावधान रहें स्ट्रीट फूड खाते वक्त रखें यह ध्यान-
यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है, कि हम जो कुछ भी बाहर खाते हैं, उसकी गुणवत्ता पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं होता। मोमोज़ और चाउमीन खाने का शौक बुरा नहीं, लेकिन यह ज़रूर देखें, कि सॉस या चटनी ताज़ी बनी हो। बंद डिब्बों या संदिग्ध दिखने वाली चटनी से परहेज़ करना ही समझदारी है। आपकी सेहत किसी भी चटपटे स्वाद से ज़्यादा कीमती है।
ये भी पढ़ें- अब गुरुग्राम साइबर सिटी में किफायती घर खरीदना आसान, जानिए नए नियम और दरें



