Sunil Pal
    Photo Source - Google

    Sunil Pal: मुंबई के ISKCON जुहू ऑडिटोरियम में 17 जनवरी 2026 को एक मुशायरे का आयोजन था। इस कार्यक्रम में जाने-माने कॉमेडियन Sunil Pal को बुलाया गया था। मंच पर उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया गया। लेकिन जो अगले कुछ पलों में हुआ, उसने वहां मौजूद हर शख्स को हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल गया।

    माइक मांगा, पर हाथ में आई बेइज़्ज़ती-

    गुलदस्ता लेने के बाद जब Sunil Pal माइक की तरफ बढ़े, जिससे वह दो शब्द कह सकें, तो आयोजक ने माइक उनकी तरफ देने से इनकार कर दिया। बस यहीं नहीं, आयोजक ने उन्हें इशारे से अपनी सीट पर वापस जाने को भी कह दिया। Sunil Pal ने बड़े शालीन अंदाज़ में सिर्फ इतना मांगा “कम से कम thank you तो बोलने दो।” लेकिन आयोजक ने उनकी इस विनम्र गुज़ारिश को भी नज़रअंदाज़ कर दिया और उन्हें हटा दिया। पूरा नज़ारा कैमरे में कैद हो गया।

    वायरल हुआ वीडियो, भड़के लोग-

    यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक यूज़र ने लिखा, कि वो उस कार्यक्रम में मौजूद था और जो आयोजक ने किया वो बेहद शर्मनाक था। उसने बताया, कि यह आयोजक ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक NRI हैं और इस घटना के बाद कुछ दर्शक वहां से उठकर चले गए। एक और यूज़र ने लिखा, “कारण कुछ भी हो, किसी को इस तरह अपमानित नहीं किया जा सकता।” तीसरे यूज़र ने सीधा सवाल पूछा, “अगर अपमान ही करना था तो बुलाया क्यों? वो एक कलाकार हैं, यही उनकी रोज़ी-रोटी है। मंच पर किसी को बेइज़्ज़त करने का हक किसी को नहीं।”

    क्यों हुआ ऐसा-

    इस पूरे मामले की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। कुछ लोगों का अनुमान है, कि यह Sunil Pal के पुराने विवादास्पद बयानों से जुड़ा हो सकता है, लेकिन न तो Sunil Pal ने और न ही आयोजकों ने इस बारे में कोई आधिकारिक सफाई दी है। यह रहस्य अभी भी बरकरार है।

    ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की कमाई में हिस्सा क्यों मांग रहे पाकिस्तान के लोग? देखें वायरल हो रहे वीडियो

    2005 में जीता था दिल, आज दिल टूटा-

    Sunil Pal वही कॉमेडियन हैं, जिन्होंने 2005 में ‘The Great Indian Laughter Challenge’ जीतकर पूरे देश का दिल जीता था। टीवी और मंच पर अपनी कॉमेडी से वो सालों तक लोगों को हंसाते रहे। लेकिन उसी मंच पर उनके साथ जो हुआ, वो देखकर उनके चाहने वालों की आंखें भर आईं। एक कलाकार का सम्मान उसकी सबसे बड़ी पूंजी होती है और उसे इस तरह छीनना किसी भी सूरत में उचित नहीं।

    ये भी पढ़ें- क्या Dhurandhar 2 की कहानी है कॉपी? लेखक ने आदित्य धर पर लगाया बड़ा आरोप, कहा मेरे पास सबूत…

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।