NHAI Summer Internship 2026
    Photo Source - Google

    NHAI Summer Internship 2026: अगर आप इंजिनियरिंग, लॉ या मैनेजमेंट के छात्र हैं और देश के सबसे बड़े बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स पर काम करने का सपना रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI ने 2026 का Summer Internship Program शुरू किया है। इसमें चयनित छात्रों को न सिर्फ ₹20,000 महीना स्टीपैंड मिलेगा, बल्कि देश के हाईवे प्रोजेक्ट्स पर काम करने का असली अनुभव भी मिलेगा। आवेदन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2026 है।

    कौन कर सकता है आवेदन?

    NHAI Internship 2026 के लिए Civil, Electrical, Mechanical और Transport Engineering के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा Law, Management और Public Policy के छात्र भी इस कार्यक्रम के लिए पात्र हैं। ज़रूरी है, कि आवेदक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में अभी पढ़ रहे हों, उनका शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा हो और वो इंटर्नशिप की पूरी अवधि के लिए उपलब्ध हों।

    क्या काम करना होगा?

    इंटर्न को राजमार्ग परियोजना नियोजन और निगरानी, अनुबंध और रियायत समझौतों का विश्लेषण, कानूनी और नियामक दस्तावेज़ीकरण, यातायात अध्ययन और व्यवहार्यता विश्लेषण, परियोजना समन्वय और रिपोर्टिंग तथा बुनियादी ढांचे से जुड़े नीति शोध जैसे काम करने का मौका मिलेगा। NHAI के मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालयों और परियोजना कार्यान्वयन इकाइयों में प्लेसमेंट दी जाएगी।

    कितने समय का है कार्यक्रम?

    यह इंटर्नशिप 1 से 3 महीने की होगी जो विभाग और परियोजना की ज़रूरत के अनुसार तय होगी। यह on-site या hybrid mode में हो सकती है। इंटर्नशिप पूरी होने पर सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जो आपके रिज़्यूम को और मज़बूत करेगा।

    विवरणजानकारी
    कार्यक्रम का नामNHAI Internship 2026
    अवधि1 से 3 महीने
    stipend₹20,000 प्रति माह
    आखिरी तारीख15 अप्रैल 2026
    आवेदन का तरीकाऑनलाइन / आधिकारिक माध्यम
    पात्रताEngineering, Law, Management

    ये भी पढ़ें- पढ़ाई में पिछड़ रहे हो? ये 5 मुफ्त AI टूल्स बदल देंगे तुम्हारी पढ़ाई का तरीका, बिना coding के

    आवेदन कैसे करें?

    NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और internship page खोजें। आवेदन पत्र भरें और अपना updated resume, शैक्षणिक marksheets, पहचान प्रमाण और ज़रूरत हो तो संस्थान की अनुशंसा पत्र भी संलग्न करें। अगर विभाग की ज़रूरत हो, तो Statement of Purpose भी देना पड़ सकता है। आवेदन भेजने से पहले सभी जानकारी सही-सही भरें, क्योंकि अधूरे या गलत आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- क्या कॉलेज में सुरक्षित हैं छात्र? मेडिकल की छात्रा ने की आत्महत्या, कहा “मैं अब और नहीं सह सकती”..

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।